Home » महागठबंधन की महारैली 3 मार्च को पटना में, राहुल गांधी, दीपांकर भट्टाचार्य, येचुरी होंगे शामिल

महागठबंधन की महारैली 3 मार्च को पटना में, राहुल गांधी, दीपांकर भट्टाचार्य, येचुरी होंगे शामिल

by Rakesh Pandey
Jan Vishwas Maha
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

 

पटना : Jan Vishwas Maha-rally : बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में महागठबंधन की जन विश्‍वास महारैली का कार्यक्रम तय हुआ है। Jan Vishwas Maha-rally का आयोजन तीन मार्च को किया जाएगा। इस रैली में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शामिल होंगे। राजद कार्यालय में बुधवार को महागठबंधन में शामिल घटक दलों की हुई बैठक के बाद महारैली की घोषणा की गई।

लोकतंत्र व संविधान बचाने के लिए Jan Vishwas Maha-rally

बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि इस महारैली में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, भाकपा-माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, भाकपा के वरिष्ठ नेता डी. राजा, माकपा के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी सहित सभी घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि महारैली का आयोजन लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए किया जा रहा है।

Jan Vishwas Maha-rally – राहुल गांधी करेंगे संबोधित

Jan Vishwas Maha-rally को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भी संबोधित करेंगे। वहीं इस आयोजन में मुख्य रूप से बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की सहभागिता रहेगी। तेजस्वी ने यादव हाल ही में बिहार में जन विश्वास यात्रा शुरू की है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी वे प्रमुखता से शामिल हुए थे। राहुल गांधी व तेजस्वी यादव को एक साथ वाहन में देखा जा रहा था। सीपीआई के महासचिव डी राजा और सीपीआई (एमएल) लिबरेशन के दीपांकर भट्टाचार्य की ओर से भी संबोधित किए जाने की बात कही जा रही है।

 

 

 

 

READ ALSO:

पाकिस्तान में सरकार बनाने को लेकर PPP और PML-N ने गठबंधन पर जताई सहमति

Related Articles