Home » Japan Tsunami Alert: जापान में 7.5 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस हुए, 5 मीटर ऊंची सुनामी की चेतावनी

Japan Tsunami Alert: जापान में 7.5 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस हुए, 5 मीटर ऊंची सुनामी की चेतावनी

by The Photon News Desk
Japan Tsunami
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

टोक्यो/Japan Tsunami  : जहां एक तरफ पूरे विश्व में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। वहीं जापान 7.5 तीव्रता वाले शक्तिशाली भूकंप से हिल गया है। इसकी वजह से देश के पश्चिमी तट के एक बड़े हिस्से में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

न्यूज़ एजेंसी रायटर्स के मुताबिक जापान के इशिकावा प्रांत के वाजिमा शहर में 1.2 मीटर की सुनामी की लहर टकरा गई है। फिलहाल, किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन अधिकारियों को तत्काल लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के आदेश दिए गए हैं।

इस बीच, जापान ने इशिकावा, निगाता और तोयामा, नागानो प्रान्तों के लिए एक और भूकंप की चेतावनी जारी की है। वहीं, सोशल मीडिया पर तोयामा शहर में आई सुनामी का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि जापान की सरकार ने इस वीडियो की अभी तक पुष्टि नहीं की है। बता दें, भूकंप के झटके टोक्यो और पूरे कांटो इलाके में महसूस किए गए हैं।

Japan Tsunami : 5 मीटर ऊंची लहर उठने की आशंका:

सुनामी की चेतावनी के बाद प्रशासन ने लोगों से इशिकावा, निगाता, तोयामा और यामागाता प्रान्तों के तटीय क्षेत्रों को जल्द से जल्द छोड़ने का आग्रह किया गया है। कहा जा रहा है कि पांच मीटर (16 फीट) ऊंची लहरें उठ सकती हैं। कोस्टल एरिया में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा गया है।

हवाई स्थित प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा है कि जापान तट पर भूकंप के केंद्र के 300 किलोमीटर के दायरे में खतरनाक सुनामी लहरें उठने की आशंका है।

Japan Tsunami : 6 से अधिक बार महसूस हुए भूकंप के झटके:

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) की ओर से बताया गया कि जापान के मुख्य द्वीप होन्शू के जापान सागर की ओर नोटो क्षेत्र में स्थानीय समयानुसार शाम चार बजकर छह मिनट पर 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद शाम चार बजकर 10 मिनट पर 7.6 तीव्रता का भूकंप, चार बजकर 18 मिनट पर 6.1 तीव्रता का भूकंप, चार बजकर 23 मिनट पर 4.5 तीव्रता का भूकंप, चार बजकर 29 मिनट पर 4.6 तीव्रता का भूकंप और चार बजकर 32 मिनट पर 4.8 तीव्रता का भूकंप आया। वहीं अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने बताया कि इसके तुरंत बाद 6.2 तीव्रता का एक और भूकंप आया।

Japan Tsunami  : जापान में 2011 में भूकंप के बाद सुनामी से 18 हजार से अधिक मौतें हुईं थीं:

जापान में मार्च 2011 में नौ तीव्रता वाले विनाशकारी भूकंप के कारण जबर्दस्त सुनामी आई थी। तब उठी सुनामी की लहरों ने फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट को तबाह कर दिया था। इसे पर्यावरण को नुकसान के लिहाज से बड़ी घटना माना गया था। तब समुद्र में उठी 10 मीटर ऊंची लहरों ने कई शहरों में तबाही मचाई थी। इसमें करीब 18,500 लोग मारे गए या लापता हो गए।

2011 की सुनामी ने फुकुशिमा परमाणु संयंत्र में तीन रिएक्टरों को भी बर्बाद कर दिया था। ये जापान की युद्ध के बाद की सबसे खराब आपदा और चेरनोबिल के बाद सबसे गंभीर परमाणु दुर्घटना थी। वहीं, मार्च 2022 में, फुकुशिमा के तट पर 7.4 तीव्रता के भूकंप ने पूर्वी जापान के बड़े क्षेत्रों को हिला दिया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी।

READ ALSO : बुरे फंसे केडिला फार्मा कंपनी के सीएमडी राजीव मोदी, बल्गेरियाई महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

Related Articles