Home » ओडिशा : भाजपा के ‘जय श्री राम’ के मुकाबले बीजद का ‘जय जगन्नाथ’, जानें कैसे साधे जा रहे चुनावी हित

ओडिशा : भाजपा के ‘जय श्री राम’ के मुकाबले बीजद का ‘जय जगन्नाथ’, जानें कैसे साधे जा रहे चुनावी हित

by Rakesh Pandey
Jay Jagannath
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

 

पुरी। Jay Jagannath : अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले ही देश भर का माहौल राममय करने के भाजपा के प्रयासों और हिंदू मतदाताओं के एक बड़े वर्ग के उसके पक्ष में जाने की आशंका को देखते हुए ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) सरकार ‘जय जगन्नाथ’  (Jay Jagannath) के रथ के सहारे अपनी कल्याणकारी योजनाओं का राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिशों में जुट गई है।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को वैदिक मंत्रोचार के बीच पुरी स्थित Jagannath मंदिर के गलियारे का लोकार्पण किया और अब अगले एक माह तक इस परियोजना को देखने के लिए राज्य के अलग-अलग हिस्सों से हर दिन लगभग 10,000 लोगों की यात्रा को शामिल करने की योजना राज्य सरकार ने तैयार की है।

23 साल से राज्य की बागडोर पटनायक के हाथों में

ओडिशा में इस साल लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव भी होने हैं। बीजद के एक नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि पटनायक के हाथों में 23 से अधिक साल से राज्य की बागडोर है और वह हर उस खतरे से वाकिफ हैं जो प्रतिद्वंद्वियों की ओर से पेश किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा राम मंदिर और प्राण प्रतिष्ठा समारोह के जरिए क्या करना चाहती है, नवीन बाबू इससे बेखबर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि तुम (भाजपा) करो ‘जय श्री राम’ तो हमारे पास हैं प्रभु जगन्नाथ…’जय जगन्नाथ’।

Jay Jagannath

काशी विश्वनाथ और महाकाल मंदिर की तर्ज पर जगन्नाथ मंदिर गलियारे का विकास

Jagannath  मंदिर गलियारे का विकास बनारस के काशी विश्वनाथ मंदिर और उज्जैन के महाकाल मंदिर की तर्ज पर किया गया है। इसके उद्घाटन समारोह में देश के सभी प्रमुख मंदिरों के शीर्ष प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। अधिकारियों ने बताया कि अब राज्य के लगभग 10,000 मंदिरों व विभिन्न पूजा स्थलों के जीर्णोद्धार की भी तैयारी है। दिलचस्प बात यह है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर जिस तरह का रवैया बाकी विपक्ष का है, वैसा ही यहां Jagannath मंदिर परिक्रमा प्रकल्प के उद्घाटन पर भारतीय जनता पार्टी का है।

कार्यक्रम से भाजपा की दूरी के मायने

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने आरोप लगाया है कि परिक्रमा प्रकल्प का उद्घाटन राज्य सरकार द्वारा इस तरह किया जा रहा है जैसे कि यह बीजद का कार्यक्रम हो। यही कारण है कि भाजपा ने इस कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। अगले कुछ माह में प्रस्तावित चुनावों में नवीन बाबू के नाम से लोकप्रिय 77 वर्षीय मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अपने लगातार छठे कार्यकाल के लिए जनादेश हासिल करने चुनाव मैदान में उतरेंगे और उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा ही है।

146 में से 112 सीटों पर बीजद का कब्जा

पिछले विधानसभा चुनाव में कुल 146 में से बीजद को 112 सीट, भाजपा को 23 और कांग्रेस को सिर्फ नौ सीट मिली थीं जबकि लोकसभा चुनाव (2019) में बीजद ने 21 में से 12, भाजपा ने आठ और कांग्रेस ने एक सीट पर कब्जा किया था।

Jay Jagannath : बीजद की नैया पार लगायेंगे भगवान जगन्नाथ

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, पुरी देश के चार पवित्र धामों में से एक है। यहां भगवान जगन्नाथ यानी श्रीकृष्ण बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ विराजते हैं। Jagannath मंदिर के पुजारी मुन्ना पांडा ने बताया कि प्रभु राम तो सभी के रोम-रोम में बसे हैं लेकिन ओडिशा के लोगों के मन में प्रभु Jagannath का विशेष स्थान है। उन्होंने कहा कि बस अंतर यह है कि पुरी में जगन्नाथ मंदिर का गलियारा बना है, अयोध्या में लंबी लड़ाई के बाद राम मंदिर बन रहा है।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए घर-घर दिया जा रहा न्योता

भाजपा की ओडिशा इकाई के नेता विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों के साथ जहां घर-घर जाकर लोगों को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता अक्षत के साथ दे रहे हैं वहीं सोशल मीडिया पर वह राम मंदिर आंदोलन और इस दौरान कार सेवकों पर गोली चलाए जाने की घटनाओं से संबंधित वीडियो साझा कर रहे हैं। इस सब के बावजूद ओडिशा में भगवान जगन्नाथ व नवीन पटनायक पर लोगों का पूरा भरोसा है।

 

Jay Jagannath

धर्म के आगे सभी पार्टियां नतमस्तक

सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसाइटीज के शोध कार्यक्रम लोकनीति के प्रोफेसर और सह-निदेशक प्रोफ़ेसर संजय कुमार ने कहा कि राजनीति में धर्म के बढ़ते प्रभाव को नकारा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण को लेकर भाजपा देशव्यापी विमर्श खड़ा करने की कोशिश कर रही है और विरोधी पार्टियां अपने-अपने स्तर पर इसकी काट का प्रयास कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि ओडिशा में बीजद धर्म की काट धर्म से कर रही है तो कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टियां जातिगत जनगणना के मुद्दे के जरिए यह कोशिश कर रही हैं। मेरे हिसाब से इस मामले में नवीन पटनायक विपक्षी दलों के मुकाबले बेहतर स्थिति में दिखाई दे रहे हैं।

 

Jay Jagannath : कांग्रेस ने कहा- राम और जगन्नाथ दोनों में ही आस्था

हालांकि कांग्रेस नेता और ओडिशा मामलों के उसके केंद्रीय प्रभारी डॉक्टर अजोय कुमार इससे इत्तेफाक नहीं रखते। उन्होंने कहा कि हमारे लिए भगवान राम और प्रभु Jagannath दोनों ही आस्था के केंद्र हैं। चुनावी फायदे के लिए भगवान को विषय वस्तु बनाने से बड़ा कोई अधर्म नहीं है। जिस दिन राजनीति ने धर्म की चादर अपने पापों को ढकने के लिए ओढ़ी, वह दिन कलयुग का ही प्रतीक होगा।

2000 में पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद से नवीन पटनायक लगातार यहां सत्ता पर विराजमान हैं। उनकी लगातार जीत का श्रेय उनकी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को दिया जाता है। इनमें सस्ते दर पर इलाज, खाद्यान्न, शिक्षा सहित कई अन्य योजनाएं भी शामिल हैं। कुछ ऐसी योजनाएं भी हैं जिनके तहत लोगों को नकद राशि उपलब्ध कराई जाती है।

 

 

READ ALSO:

Akhilesh Yadav ने कहा-सीट बंटवारे का काम जल्द होगा पूरा, कांग्रेस से विवाद खत्म

Related Articles