Home » RJD प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बयान से JDU ने किया किनारा: जानें क्या बोली पार्टी

RJD प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बयान से JDU ने किया किनारा: जानें क्या बोली पार्टी

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: देश में सनातन धर्म को लेकर छिड़े सियासी घमासान के बीच RJD (राष्ट्रीय जनता दल) के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने तिलक लगाने को लेकर विवादित बयान दे दिया था। RJD प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बयान से एक नया सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया है। अब जगदानंद सिंह के इस बयान से JDU ने किनारा करते हुए कहा कि हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।

जगदानंद सिंह का विवादित बयान

बता दें कि RJD प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा है कि जो लोग तिलक लगाकर घूमते हैं, उन्हीं लोगों ने भारत को गुलाम बनाया है। उन्होंने कहा कि जिसको सवाल खड़ा करना है, करते रहें। कोई पोथी-पत्रा बैठ कर लिख देगा और कहेगा हम भारत के रक्षक हैं, तो उससे वो भारत का रक्षक नहीं हो सकता है। जहां भेदभाव हो वह कोई धर्म नहीं, वैसे धर्म का मैं विरोध करता हूं।

हम जय श्री राम नहीं, हे राम वाले हैं

RJD प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने अपने बयान में जय श्रीराम बोलने वाले पर भी बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा है कि हम लोग हे राम वाले हैं, न की जय श्रीराम वाले, जय श्रीराम वाले दंगा करवाते हैं। टीका लगाने और दाढ़ी बढ़ाने से कोई सनातनी नहीं हो सकता है।

सभी धर्मों को अपने हिसाब से चलने का अधिकार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी JDU ने RJD के बयान से किनारा कर लिया है। JDU ने कहा है कि सभी धर्म के लोगों को अपने-अपने हिसाब से चलने का अधिकार है, जगदानंद सिंह को इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

READ ALSO : I.N.D.I.A गठबंधन की मांग, संसद के विशेष सत्र का एजेंडा बताए केंद्र सरकार

सभी धर्मों का सम्मान करती है JDU: जमा खान

बिहार सरकार में JDU कोटे से अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने कहा कि JDU के नेता नीतीश कुमार और पूरी JDU (जनता दल यूनाइटेड) सभी धर्मों का सम्मान करी है। JDU की तरफ से आजतक किसी भी धर्म को लेकर इस तरह की टिप्पणी नहीं की गई। उन्होंने कहा कि RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। देश को जोड़कर रखना है और सभी को साथ लेकर चलना है। देश में आपसी प्रेम और भाईचारा बना रहे, यह हर किसी की जिम्मेदारी है।

Related Articles