Home » Jharkhand BJP Attack CM House Demolition : भाजपा ने मुख्यमंत्री आवास को ढहाने के मामले में उठाए सवाल, हेमंत सरकार पर किया हमला

Jharkhand BJP Attack CM House Demolition : भाजपा ने मुख्यमंत्री आवास को ढहाने के मामले में उठाए सवाल, हेमंत सरकार पर किया हमला

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से प्रेरित है। उनके अनुसार, दिल्ली में केजरीवाल ने अपने लिए शीश महल बनवाने की योजना बनाई थी और अब झारखंड में भी सोरेन सरकार उसी राह पर चलने जा रही है। भाजपा ने मुख्यमंत्री आवास को ढहाने के मामले में सवाल उठाए हैं और इसे फिजूलखर्ची करार दिया है।

मुख्यमंत्री आवास को ढहाने की क्या है वजह?

प्रतुल शाह देव ने मंगलवार को कहा कि पिछले ढाई दशकों से राज्य के विभिन्न मुख्यमंत्री इसी आवास में रह चुके थे। इसे आधिकारिक मुख्यमंत्री आवास के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। लेकिन अब, भवन निर्माण प्रमंडल-1 ने इस आवास को जमींदोज करने का टेंडर निकाल दिया है और ढहाने का काम शुरू कर दिया है। यह भवन झारखंड की ऐतिहासिक धरोहर है, जिसमें राज्य के पहले मुख्यमंत्री से लेकर कई अन्य मुख्यमंत्री निवास कर चुके थे। प्रतुल ने यह भी दावा किया कि अब विभाग लगातार उच्च स्तरीय बैठकें कर रहा है, ताकि नए भवन का डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार किया जा सके। सूत्रों के अनुसार, हेमंत सोरेन के लिए शीश महल बनाने की योजना चल रही है, जो दिल्ली के केजरीवाल के महल की तर्ज पर होगा।

हनुमान मंदिर की सुरक्षा पर बल

प्रतुल शाह देव ने इस दौरान कहा कि मुख्यमंत्री आवास के परिसर में स्थित हनुमान मंदिर के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सरकार से यह सुनिश्चित करने की मांग की कि मंदिर की भव्यता पर कोई आंच न आए और उसका संरक्षण किया जाए।

राज्य में विकास की कमी पर हमला

प्रतुल ने कहा कि जिस राज्य में डेढ़ वर्षों में एक भी अबुआ आवास का गृह प्रवेश नहीं हुआ और जहां अधिकांश लोगों के सिर पर छत नहीं है, उस राज्य में इस प्रकार की फिजूलखर्ची असंवेदनशीलता की मिसाल है। भाजपा ने इसे आदिवासी और मूलनिवासी जनता के साथ क्रूर मजाक करार दिया है।

भाजपा की मांग, स्थिति स्पष्ट करें सरकार

आखिरकार, प्रतुल शाह देव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सत्ताधारी गठबंधन से मांग की कि वे रांची में बनने वाले शीश महल को लेकर स्थिति स्पष्ट करें। भाजपा ने कहा कि अगर इस प्रकार की योजनाएं लागू की जाती हैं, तो यह राज्य के विकास और जनकल्याण की दिशा में एक बड़ा सवाल खड़ा करती हैं।

Related Articles