Home » साहिबगंज पहुंचे झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी : हेमंत सोरेन सरकार को लेकर किया ये बड़ा दावा

साहिबगंज पहुंचे झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी : हेमंत सोरेन सरकार को लेकर किया ये बड़ा दावा

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

बरहड़वा/बरहेट , साहिबगंज : झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी गुरुवार को साहिबगंज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सरकार पर करारा हमला बोला। सरकार को निशाने पर लेते हुए उन्होंने हेमंत सोरेन के जेल जाने की भविष्यवाणी की।

जानें आखिर क्या बोले मरांडी

झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जब से राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार बनी है तब से लूट खसोट मचा हुआ है। आदिवासियों का हितैषी बताने वाले मुख्यमंत्री आदिवासियों को लूट रहे हैं। हेमंत सोरेन की सरकार की मंशा है कि राज्य में गलत काम हो ताकि उनकी जेब गर्म होती रहे। जांच एजेंसी ने गलत करनेवाले कई लोगों को जेल भेजा है। उन्होंने दावा किया कि बहुत जल्द हेमंत सोरेन भी जेल जाएंगे। वे गुरुवार को बरहड़वा के आरबी पैलेस में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

प्रदेश अध्यक्ष क्या हुआ स्वागत

इससे पूर्व वनांचल एक्सप्रेस से सुबह करीब 5:49 बजे बरहड़वा रेलवे स्टेशन पर उतरे। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदरश यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर कर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। भाजपा जिला मंत्री ललिता देवी ने शाल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया। वहां से उनका काफिला आरबी पैलेस पहुंचा। वहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद सुबह करीब 9:25 बजे बरहेट रवाना हो गए। यहां पत्रकारों को कहा कि सिदो कान्हु की जन्म स्थली भोगनाडीह से प्रदेशस्तरीय संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। इस संकल्प यात्रा में हेमंत सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लोगों को दिलाया जाएगा। कहा कि सिदो कान्हु अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ते लड़ते शहीद हो गए। उनके बलिदान के परिणामस्वरूप देश आजाद हुआ। स्वतंत्रता के बाद भाजपा ने अलग राज्य की लड़ाई लड़ी और 15 नवंबर 2000 को नये झारखंड राज्य का गठन हुआ लेकिन हाल के दिनों में झारखंड में जो हुआ उसे पूरे देश ने देखा। एक बार पुन: भ्रष्टाचारी सरकार से मुक्ति के लिए लोगों को संकल्प लेने की जरूरत है।

यह रहे मौजूद

इस मौके पर जिला महामंत्री कुशमाकर तिवारी, कमल कृष्ण भगत, पांचु सिंह, श्यामल दास, उत्तम कुमार आदि थे।

READ ALSO : झारखंड की नौ लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने ठोका दावा

यहां यह रहे मौजूद

उधर, बरहेट पहुंचने के बाद बाबूलाल मरांडी ने भोगनाडीह में सिदो कान्हु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने कार्यक्रम की शुरूआत की। इस दौरान पूर्व मंत्री डा. लुईस मरांडी, राजमहल विधायक अनंत ओझा, गोड्डा विधायक अमित मंडल, राजमहल प्रभारी बाबूधन मुर्मू आदि थे।

Related Articles