Home » Jharkhand Budget : झारखंड का बजट ऐतिहासिक, राज्य की जनता को होगा समर्पित

Jharkhand Budget : झारखंड का बजट ऐतिहासिक, राज्य की जनता को होगा समर्पित

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए सुझाव दें एमपी-एमएलए : इरफान

रांची : सोमवार को झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने महत्वपूर्ण बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए कई अहम निर्णय लिए। उन्होंने कहा कि झारखंड का आगामी बजट पूरी तरह से राज्य की जनता को समर्पित होगा। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने सांसदों और विधायकों से अपने क्षेत्रों की वास्तविक जरूरतों पर आधारित सुझाव मांगे। जिससे बजट को जनहितकारी और प्रभावी बनाया जा सके। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा झारखंड में फैलाए गए भ्रष्टाचार और लूट की संस्कृति को खत्म करने का संकल्प लिया।

स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए ‘स्वास्थ्य ही धन है’ के सिद्धांत पर आधारित योजनाएं बनाई जाएंगी। राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों को मल्टी-स्पेशियलिटी सेंटर में तब्दील किया जाएगा। इसके लिए हर जिले में एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। गांव-गांव में स्वास्थ्य उपकेंद्र स्थापित किए जाएंगे और विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। जिससे कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हो सकें। इसके साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों के स्थानांतरण नीति में सख्त कदम उठाए जाएंगे ताकि विभाग में पारदर्शिता बनी रहे।

भ्रष्टाचार पर की जाएगी सख्ती

डॉ. इरफान अंसारी ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य विभाग में काम में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी या अधिकारी अपनी जिम्मेदारी में ढिलाई बरतेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उनका सपना झारखंड को स्वास्थ्य के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और मॉडल राज्य बनाना है, जहां हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिल सके।

Read Also- Jamshedpur News : कदमा की सड़कें होंगी चमाचम

Related Articles