Home » Jharkhand cold wave : झारखंड में अगले तीन दिन शीतलहर का अलर्ट, बढ़ेगी ठंड

Jharkhand cold wave : झारखंड में अगले तीन दिन शीतलहर का अलर्ट, बढ़ेगी ठंड

by Rohit Kumar
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर / रांची : झारखंड में ठंड का असर बढ़ता ही जा रहा है, और तापमान में गिरावट के साथ शीतलहर की स्थिति बन रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है, जिससे राज्य में ठंड और बढ़ने की संभावना है।

13 से 15 दिसंबर तक शीतलहर का प्रकोप

मौसम विभाग के अनुसार, 13, 14 और 15 दिसंबर को झारखंड के कई जिलों में शीतलहर का प्रभाव देखा जा सकता है। राज्य के धनबाद, बोकारो, रामगढ़, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, चतरा, पलामू और गढ़वा में शीतलहरी का असर रहेगा। उत्तरी-पच्छुआ हवा के चलते ठंड में और बढ़ोतरी हो सकती है।

तापमान में गिरावट, बढ़ेगा ठंड का असर

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में 4.5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट आई है। रांची, जमशेदपुर, डालटनगंज, बोकारो और चाईबासा में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई है। गढ़वा में सबसे न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम का असर: सुबह कोहरा, बाद में साफ मौसम

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, अगले पांच दिनों तक राज्य में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट की संभावना है। इस दौरान सुबह के समय में कोहरा रहेगा, लेकिन दिन के समय मौसम साफ हो जाएगा।

Related Articles