Home » Jharkhand Congress : बाबा साहब पर टिप्पणी को लेकर अमित शाह के इस्तीफे की मांग, कांग्रेस के झारखंड प्रभारी ने दिये ये टास्क

Jharkhand Congress : बाबा साहब पर टिप्पणी को लेकर अमित शाह के इस्तीफे की मांग, कांग्रेस के झारखंड प्रभारी ने दिये ये टास्क

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव और झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने झारखंड के वरीय नेताओं को टास्क दिया है। उनके निर्देश पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर की गई कथित टिप्पणी के खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफा मांग की है। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज कराए गए एफआईआर को गलत बताया है। इसके विरोध में भी आवाज उठाई है। कांग्रेस इसे लेकर 23 दिसंबर को राज्य भर में संवाददाता सम्मेलन आयोजित करेगी। संवाददाता सम्मेलन दोपहर होगा।

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि संवाददाता सम्मेलन के दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा बाबा साहब के सम्मान में उठाए गए मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही 24 दिसंबर को राज्यभर में आयोजित होने वाले अम्बेडकर सम्मान मार्च के बारे में भी विस्तार से बताया जाएगा।

एक साथ मीडिया को करेंगे संबोधित

दक्षिणी छोटानागपुर रांची में डॉ रामेश्वर उरांव और खूंटी में कालीचरण मुण्डा संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वहीं संथाल परगना प्रमण्डल दुमका में प्रदीप यादव, देवघर में फुरकान अंसारी, कोल्हान प्रमण्डल के चाईबासा में डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू, जमशेदपुर में सुबोधकांत सहाय, उत्तरी छोटानागपुर प्रमण्डल के धनबाद में राजेश ठाकुर, हजारीबाग में राजीव रंजन प्रसाद और पलामू प्रमण्डल के डाल्टेनगंज में बंधु तिर्की संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।

Related Articles