Home » Jharkhand Election 2024: पहले दिन 3 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, जानें क्या है नामांकन पत्र दाखिल करने के कड़े नियम

Jharkhand Election 2024: पहले दिन 3 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, जानें क्या है नामांकन पत्र दाखिल करने के कड़े नियम

सामान्य उम्मीदवारों के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट की रकम 10,000 निर्धारित की गई है। एसटी-एससी उम्मीदवारों के लिए यह राशि 5000 है। प्रत्येक उम्मीदवार को 40 लाख रुपये तक खर्च करने की अनुमति दी गई है।

by Reeta Rai Sagar
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांचीः झारखंड में 43 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन भरने के पहले दिन शुक्रवार को तीन नामांकन पत्र दाखिल किए गए। कई मुख्य पार्टियों ने अब तक अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा भी नहीं की है। नामांकन के लिए आवेदन 25 अक्तूबर तक जारी रहेगा। समय 11 बजे से 3 बजे तक दिए गए है।

अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारी नेहा अरोड़ा ने कहा कि पहले दिन तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जो जमशेदपुर उत्तर, रांची और कांके से थे। सामान्य उम्मीदवारों के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट की रकम 10,000 निर्धारित की गई है। एसटी-एससी उम्मीदवारों के लिए यह राशि 5000 है। प्रत्येक उम्मीदवार को 40 लाख रुपये तक खर्च करने की अनुमति दी गई है।

नामांकन पत्र दाखिल करने की क्या है शर्तें

रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में उम्मीदवार के साथ 4 लोगों के प्रवेश की अनुमति है। नामांकन सेंटर के 100 मीटर के दायरे में केवल तीन गाड़ियों के जाने की परमिशन है। राष्ट्रीय पार्टी के प्रत्याशी के नामांकन के लिए केवल एक और अन्य प्रत्याशियों के लिए 10 लोगों का प्रपोजल अनिवार्य होगा। साथ ही प्रत्याशी को फॉर्म 26 को स्पष्ट रूप से भरना होगा। आपराधिक मामलों से जुड़ी जानकारियों को कम से कम तीन समाचार पत्रों में विज्ञापित कराना होगा और उस विज्ञप्ति को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी पोस्ट करना होगा। इशके अलावा चुनाव प्रत्याशी को चुनावी खर्च से संबंधी ब्योरा देने के लिए अलग बैंक अकाउंट भी खुलवाना पड़ेगा। झारखंड में चुनाव दो चरणों में होने है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि नामांकन भरने से पहले और बाद में चुनावी सभाएं की जाती रही है। लेकिन बगैर स्थानीय प्रशासन के अनुमति के नहीं होगा। इसके लिए पूर्व में ही अनुमति लेनी होगी। 13 औऱ 20 नवंबर को चुनाव होंगे और परिणामों की घोषणा 23 नवंबर को होनी है। नामांकन की जांच 28 अक्तूबर को होनी है और नामांकन से नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 30 अक्तूबर है।

2019 में जहां मतदाताओं की संख्या 2.23 करोड़ थी, वहीं इस बार के चुनाव में कुल 2.60 करोड़ मतदाता है। इसमें से 11.84 करोड़ फर्स्ट टाइम वोटर है और 1.13 करोड़ वोटर विकलांग औऱ तीसरे लिंग के मतदाता है। कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बरकागांव, हजारीबाग, बहरागोड़ा, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिम, ईचागढ़, रांची, हटिया, पांकी, डाल्टनगंज, बिश्रामपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा जैसे निर्वाचन क्षेत्र में 13 नवंबर को सामान्य श्रेणी में मतदान होने है।

इसके अलावा एसटी सीटों में घाटशिला, पोटका, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी, मांडर, सिसई, गुमला, बिशनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा और मनिका है।

अनुसूचित जाति निर्वाचन क्षेत्रों में सिमरिया, चतरा, जुगसलाई, कांके, लातेहार औऱ छतरपुर में भी उसी दिन मतदान होने है।

सीटों का बंटवारा

झारखंड में एनडीए गठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे पर समझौता हो चुका है। बीजेपी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और अन्य 13 सीटों पर सहयोगी पार्टियां काबिज होंगी। आजसू को 10 सीटें, जेडीयू को दो और चिराग पासवान के लोजपा को 1 सीट दिए गए है। बता दें कि चिराग पासवान कई बार कह चुके है कि यदि सीटों पर बात नहीं बनती है, तो उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ने में भी सक्षम है।

Related Articles