Home » Jharkhand Weather Update : झारखंड के संथाल परगना में गर्मी का कहर, पाकुड़ सबसे गर्म जिला

Jharkhand Weather Update : झारखंड के संथाल परगना में गर्मी का कहर, पाकुड़ सबसे गर्म जिला

राज्य भर में करीब 74,500 ट्यूबवेल खराब, मरम्मत के लिए 259 करोड़ की मंजूरी

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र में भीषण गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। शनिवार को पाकुड़ जिले में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य का सर्वाधिक तापमान रहा। इसके अलावा जमशेदपुर में 40.3 और डालटनगंज में 40.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

रांची मौसम केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि संथाल परगना के जिलों में रविवार को भी गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा, जबकि राज्य के दक्षिणी और मध्य भागों में गरज के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। बीते 24 घंटे में रांची के मांडर में 12.8 मिलीमीटर और बोकारो थर्मल में 10.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी दी है कि देवघर, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, धनबाद और गिरिडीह जिलों में 16 मई तक लू चलने की संभावना बनी रहेगी।

भीषण गर्मी के बीच जल संकट भी गंभीर होता जा रहा है। राज्य भर में करीब 74,500 ट्यूबवेल खराब हो चुके हैं। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने बताया कि इन ट्यूबवेलों की मरम्मत के लिए 259 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अनुसार, एक अप्रैल तक इतनी बड़ी संख्या में ट्यूबवेल खराब पाए गए थे। सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिया गया है कि वे तत्काल आवंटित राशि का उपयोग कर मरम्मत कार्य शुरू कराएं, ताकि लोगों को पीने के पानी की किल्लत का सामना न करना पड़े।

Read also Jharkhand Chicken pox cases : धनबाद में बढ़ रहे चिकन पॉक्स के मामले, 200 से ज्यादा संक्रमित

Related Articles