Home » Jharkhand Weather Toaday : झारखंड के 4 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 20 जिलों में मानसून देगा राहत

Jharkhand Weather Toaday : झारखंड के 4 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 20 जिलों में मानसून देगा राहत

by Rakesh Pandey
jharkhand weather update today
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मौसम विभाग ने शुक्रवार, 11 जुलाई को झारखंड के चार जिलों—गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के अन्य हिस्सों में बादल छाए रहने, हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में मानसून सक्रिय है और फिलहाल बारिश पूरी तरह से बंद नहीं होगी, लेकिन कुछ क्षेत्रों को अस्थायी राहत मिलने के संकेत हैं।

Jharkhand Weather Toaday : 12 जुलाई को पूरे राज्य में वज्रपात का येलो अलर्ट

12 जुलाई को पूरे झारखंड में गरज-चमक और वज्रपात के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसके मद्देनज़र पूरे राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

13 जुलाई को गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी है, जबकि शेष जिलों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है।

14 जुलाई को 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

14 जुलाई को बोकारो, धनबाद, रामगढ़, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन छह जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी है, जबकि अन्य जिलों के लिए कोई अलर्ट घोषित नहीं किया गया है।

अब तक झारखंड में 482.8 मिमी बारिश, पूर्वी सिंहभूम सबसे आगे

1 जून से अब तक झारखंड में औसतन 482.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। पूर्वी सिंहभूम जिले में 852.2 मिमी वर्षा के साथ अब तक 159 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। इसी तरह रांची में 736.4 मिमी वर्षा के साथ 149 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। यह आंकड़े सामान्य से काफी अधिक हैं, जो मानसून की तीव्रता को दर्शाते हैं।

Jharkhand Weather Toaday : इन 5 जिलों में अब भी सामान्य से कम वर्षा

हालांकि, देवघर, गढ़वा, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जैसे पांच जिलों में अब भी सामान्य से कम वर्षा हुई है:

देवघर : 204.2 मिमी (28% कम)

गढ़वा : 150.7 मिमी (30% कम)

गोड्डा : 190.6 मिमी (27% कम)

पाकुड़ : 278.2 मिमी (19% कम)

साहिबगंज : 274.3 मिमी (23% कम)

रांची में 24 घंटे में 52.4 मिमी वर्षा, जनजीवन प्रभावित

रांची में बुधवार-गुरुवार के बीच 52.4 मिमी बारिश हुई। गुरुवार सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक ही 10.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर की सड़कें, मुहल्ले और तालाब जलमग्न हो गए हैं। पंडरा, पंचशील नगर, डोरंडा, दीपाटोली, अशोक विहार, कुसुमबिहार सहित कई इलाकों में जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

डोरंडा स्थित बटम तालाब का एक हिस्सा टूटने के कगार पर है, जिससे आसपास के निवासी चिंतित हैं। सर्कुलर रोड, कांके रोड, कचहरी रोड, हिंदपीढ़ी और मेन रोड इलाकों में लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Jharkhand Weather Toaday : पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में 158.4 मिमी वर्षा

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में दर्ज की गई, जहां 158.4 मिमी वर्षा हुई। इसके अलावा हजारीबाग में 17.5 मिमी, बोकारो में 15 मिमी, मेदिनीनगर में 3 मिमी और जमशेदपुर में 1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

15 जुलाई से बिहार की ओर साइक्लोनिक सर्कुलेशन, झारखंड को मिलेगी राहत
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 15 जुलाई से साइक्लोनिक सर्कुलेशन का रुख बिहार की ओर हो सकता है। इससे झारखंड के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से अस्थायी राहत मिल सकती है।

Read Also- Jharkhand News: झारखंड में बारिश बनी आपदा: 2025 की बारिश ने दिलाई 1995 की तबाही की याद

Related Articles

Leave a Comment