Home » झारखंड में बड़े स्तर पर IAS-IPS तबादले के बाद अधिकारियों ने संभाला कार्यभार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार भेंट

झारखंड में बड़े स्तर पर IAS-IPS तबादले के बाद अधिकारियों ने संभाला कार्यभार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार भेंट

राज्य में सुशासन, विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और कानून व्यवस्था की सुदृढ़ता को लेकर चर्चा भी हुई।

by Reeta Rai Sagar
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड सरकार द्वारा हाल ही में बड़े पैमाने पर किए गए IAS और IPS अधिकारियों के तबादले के बाद प्रदेश में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। तबादले के बाद नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारी सक्रिय हुए है। सभी नवपदस्थापित अधिकारियों ने अपने-अपने नए पदों का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इसके साथ ही, सोमवार को कई वरिष्ठ अधिकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करने राजधानी रांची स्थित कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय पहुंचे।

मुख्यमंत्री से मिले ये IPS अधिकारी:

तबादले के बाद निम्नलिखित पुलिस अधिकारी (IPS) मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात के लिए पहुंचे:
• शैलेंद्र कुमार सिन्हा – IG, दुमका
• क्रांति कुमार गडिदेशी – IG, बोकारो
• नौशाद आलम अंसारी – DIG, पलामू
• प्रभात कुमार – SSP, धनबाद
• पीयूष पाण्डेय – SSP, जमशेदपुर
• हरविंदर सिंह – SP, बोकारो
• निधि द्विवेदी – SP, पाकुड़
• राजकुमार मेहता – SP, जामताड़ा

मुख्यमंत्री से मिले ये IAS अधिकारी:

नवपदस्थापित प्रशासनिक अधिकारी (IAS) जो मुख्यमंत्री से मिले, उनमें शामिल हैं:
• नमन प्रियेश लकड़ा – उपायुक्त, देवघर
• आदित्य रंजन – उपायुक्त, धनबाद
• ऋतुराज – उपायुक्त, कोडरमा
• दिनेश कुमार यादव – उपायुक्त, गढ़वा
• आर. रॉनिटा – उपायुक्त, खूंटी

शिष्टाचार भेंट में हुई महत्वपूर्ण चर्चा:

इन मुलाकातों को पूरी तरह शिष्टाचार भेंट के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें अधिकारियों ने अपने नए पद और दायित्वों को लेकर मुख्यमंत्री को जानकारी दी। साथ ही, राज्य में सुशासन, विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और कानून व्यवस्था की सुदृढ़ता को लेकर चर्चा भी हुई।

भविष्य की कार्य योजना:

तबादले के बाद अब सभी अधिकारी नई ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने क्षेत्रों में सक्रिय हो गए हैं। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के अनुरूप, सभी अधिकारी अपने-अपने जिलों और क्षेत्रों में जनहित से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी संचालन की दिशा में काम करेंगे। उम्मीद है कि इस प्रशासनिक पुनर्गठन से झारखंड में शासन की दक्षता और जवाबदेही को और मजबूती मिलेगी।

Related Articles