Home » Jharkhand Minister Facebook Page : मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के फेसबुक पेज से अश्लील पोस्ट, राजनीतिक गलियारे में हलचल, क्या है मामला-पढ़ें

Jharkhand Minister Facebook Page : मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के फेसबुक पेज से अश्लील पोस्ट, राजनीतिक गलियारे में हलचल, क्या है मामला-पढ़ें

• राजधानी रांची के लालपुर साइबर थाने पहुंचा मामला, शिकायत दर्ज

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का फेसबुक पेज हाल ही में हैक कर लिया गया। इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। गुरुवार को अचानक मंत्री के आधिकारिक फेसबुक पेज से अश्लील और आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किये गए, जिससे पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया।

मंत्री और उनकी टीम ने तुरंत लिया एक्शन

जैसे ही मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और उनकी टीम को इस हैकिंग की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत फेसबुक पेज को रिकवर करने की कोशिश की। हालांकि, उन्हें अपना ऐडमिन एक्सेस प्राप्त नहीं हो पाया। उसके बाद मामला और जटिल हो गया।

साइबर थाने में शिकायत दर्ज

इसके बाद, रांची स्थित लालपुर साइबर थाना में इस घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में बताया गया है कि 12 मार्च से मंत्री के फेसबुक पेज से एडमिन पावर हटा लिया गया था। उसके बाद, पेज को ओम प्रकाश रमण नामक एक आईडी से संचालित किया जा रहा था।

साइबर अपराधी की पहचान और कार्रवाई की उम्मीद

मंत्री और उनकी टीम ने इस मामले में पूरी गंभीरता से कार्यवाही की है और साइबर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है और जल्द ही साइबर अपराधी की पहचान कर लिये जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles