रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल हैक कर लिया गया है। इस बात की जानकारी स्वयं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से साझा की है। उन्होंने इसे एक गंभीर साइबर अपराध करार दिया है और त्वरित जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड पुलिस को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड पुलिस, एक्स प्रशासन, और ग्लोबल गवर्नमेंट अफेयर्स को इस साइबर हमले पर संज्ञान लेने और आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं लोकतांत्रिक संस्थाओं और राजनीतिक दलों की डिजिटल सुरक्षा के लिए खतरा हैं।
JMM Cyber Attack JMM : सोशल मीडिया अकाउंट हैक : साइबर सुरक्षा पर सवाल
जेएमएम का एक्स अकाउंट हैक होना न केवल पार्टी के लिए चिंता का विषय है, बल्कि इससे राज्य की साइबर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठते हैं। वर्तमान में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हैकिंग किसने और किस उद्देश्य से की।
JMM Cyber Attack JMM : एक्स और गवर्नमेंट अफेयर्स को किया गया टैग
मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में एक्स प्लेटफॉर्म और उसकी ग्लोबल गवर्नमेंट अफेयर्स टीम को टैग करते हुए त्वरित संज्ञान लेने का आग्रह किया है। उन्होंने यह भी कहा कि दोषियों को जल्द ही कानूनी शिकंजे में लाया जाएगा।