Home » 35 Lakh Cash Recovered : चाईबासा में नक्सलियों के 35 लाख रुपए बरामद, सुरक्षा बलों को निशाना बनाने में किया जाना था उपयोग

35 Lakh Cash Recovered : चाईबासा में नक्सलियों के 35 लाख रुपए बरामद, सुरक्षा बलों को निशाना बनाने में किया जाना था उपयोग

Jharkhand anti-naxal operation: यह कार्रवाई नक्सलियों के नेटवर्क को आर्थिक रूप से कमजोर करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं।

by Rajeshwar Pandey
Jharkhand police IG Manoj Kaushik
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खिलाफ चल रहा है सर्च अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने कराइकेला थाना क्षेत्र में नक्सलियों के आर्थिक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 35 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। यह रकम नक्सल गतिविधियों को अंजाम देने के लिए रखी गई थी।

इस मामले में आईजी, रांची रेंज मनोज कौशिक ने कहा कि सूचना मिली थी कि नक्सली पुलिस के लगातार अभियानों से कमजोर पड़ चुके हैं और अब वे हथियार खरीदने के लिए पैसा इकट्ठा कर रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर कराइकेला इलाके में सर्च अभियान चलाया गया।
बरामद रुपये नक्सलियों के फंड कलेक्शन नेटवर्क का हिस्सा माने जा रहे हैं। यह राशि नक्सली संगठन द्वारा हथियार और गोला-बारूद खरीदने के लिए जुटाई गई थी।

35 Lakh Cash Recovered : नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फिरा

सूत्रों के अनुसार, बरामद रकम का उपयोग सुरक्षा बलों को निशाना बनाने और विस्फोटक सामग्री खरीदने के लिए किया जाना था। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं और ऑपरेशन अभी भी जारी है।

35 Lakh Cash Recovered : आर्थिक मॉड्यूल को कमजोर करने में बड़ी सफलता

यह कार्रवाई नक्सलियों के नेटवर्क को आर्थिक रूप से कमजोर करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। चाईबासा पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ कई अभियान चलाए हैं और हाल ही में नक्सलियों के ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। इसी कड़ी में इसे एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

झारखंड पुलिस की हालिया उपलब्धियां

नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने बीते कुछ हफ्तों में बड़ी सफलताएं दर्ज की हैं। टोकलो थाना क्षेत्र में 16 आईईडी बम बरामद कर बम निरोधक दस्ते ने उन्हें नष्ट किया था। इसके अतिरिक्त चाईबासा और सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना क्षेत्र में भी संयुक्त तलाशी अभियान में बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिली थी।

नक्सली कमांडरों पर है सीधा निशाना

भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नक्सली नेता – मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया और अश्विन – फिलहाल सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में सक्रिय बताए जा रहे हैं। इन पर शिकंजा कसने के लिए सुरक्षा बल हर स्तर पर लगातार अभियान चला रहे हैं।

Read Also- Simdega Road Accident : सिमडेगा में बस-ट्रक के बीच आमने-सामने टक्कर, एक की मौत आधा दर्जन घायल

Related Articles

Leave a Comment