Home » RANCHI SPORTS NEWS: झारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप में 21 स्वर्ण के साथ रांची ओवरऑल चैंपियन

RANCHI SPORTS NEWS: झारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप में 21 स्वर्ण के साथ रांची ओवरऑल चैंपियन

रांची की अनन्या गर्ल्स कैटेगरी में और ब्वायज कैटेगरी में पश्चिम सिंहभूम के सत्यम को चैंपियन का खिताब

by Vivek Sharma
कराटे में रांची ओवरआल चैंपियन
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: झारखंड के 25वें स्थापना दिवस पर सिकोकई कराटे इंटरनेशनल झारखंड और इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के संयुक्त तत्वाधान में झारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप का समापन हुआ। बिशप स्कूल में आयोजित दूसरी सिकोकई चैंपियनशिप में मेजबान रांची के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए 21 स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं दूसरे स्थान पर पश्चिम सिंहभूम और तीसरे स्थान पर दुमका की टीम रही। चौथे स्थान पर धनबाद की टीम को संतोष करना पड़ा। इस दौरान हंसी संजय प्रसाद, मोहम्मद इस्लाम, अमित कुमार चौधरी, अंकित गोस्वामी ने खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया।

अनुशासित टीम का खिताब धनबाद को

रांची की अनन्या ट्विंकल कुजूर ने फीमेल कैटेगरी में चैंपियन का खिताब हासिल किया जबकि पश्चिम सिंहभूम के सत्यम गुप्ता ने मेल कैटेगरी में चैंपियन बने। अनुशासित टीम का खिताब धनबाद को मिला। सभी विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महुआ माजी और विशिष्ट अतिथि बिशप स्कूल के प्रिंसिपल आईए जैकब और शैल्बी डिवाइन सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निदेशक डॉ देवनिस खेस ने सम्मानित कियाl

खेल के प्रति बढ़ा खिलाड़ियों का रूझान

महुआ माजी ने कहा कि खेल के प्रति खिलाड़ियों का रुझान जिस प्रकार से बढ़ा है इसमें राज्य सरकार का भी बड़ा योगदान है। आईए जैकब ने कहा कि सभी स्कूलों में कराटे खेल को अनिवार्य विषय के रूप में रखना चाहिए। कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के ट्राइबल एंड माइनॉरिटी डेवलपमेंट कमीशन के चेयरमैन सह इमा के तकनीकी निदेशक रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि 55 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता में जीत और हार खेल का हिस्सा है। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी आगामी 19 से 21 दिसंबर तक पटना में आयोजित सिकोकई ईस्ट इंडिया कराटे चैंपियनशिप में भाग लेंगेl

इनका रहा योगदान

अनिल किस्पोट्टा राकेश तिर्की कुंदन उरांव, उमा शंकर महतो,प्रदीप डिक्रूज,आयुष सांगा,दीपशिखा तिग्गा, प्रतिभा तिग्गा,रितिका तिग्गा,आरती टोप्पो, अंजली कुमारी

ये हैं पदक विजेता खिलाड़ी


स्वर्ण पदक विजेता में रित्सिका अनवी (रांची), अनाया ट्विंकल कुजूर (रांची), जुबिन मरांडी (दुमका), नायरा निधि महतो (पश्चिम सिंहभूम), रियांश कुमार (पश्चिम सिंहभूम), आरोही गुप्ता (दुमका), परी कुमारी (रांची), सुनिधि एंजेल एक्का (रांची), मयंक कुमार दास (रांची), शाइनी सिमोना टोपो (रांची), बृष्टि मोनिका केरकेट्टा (रांची), निशित हिमतसिंघका (दुमका) शामिल है।

रजत पदक जीतने वालों में यामी मुंडा (रांची), कुमारी आश्था (रांची), ध्रुव गुप्ता (रांची), तोषणी कंवर (रांची), साहिल कुमार महतो (रांची), दीपाली सिंह (रांची), काव्या अंजनी वर्मा (रांची), रियाशी सिंह (रांची), आदित् राज (रांची), लक्ष्मी कुमारी (रांची), देव भुवनिया (दुमका) शामिल है।

कांस्य पदक जीतने वालों में लवण्या तिवारी (रांची), साक्षी हेम्ब्रम (धनबाद), आकांक्षा कुमारी (रांची), ध्रुव गंझू (रांची), अर्णव कुमारी (रांची), फुलमून उरांव (धनबाद), अयान दत्ता (पश्चिम बंगाल), ईशान मोहन झा (धनबाद), आराध्या गजपति (रांची), मिस्टि कुमारी (रांची), अनाया मृणाली कुजुर (रांची), निशा तंसोय (पश्चिम बंगाल), आशीर्वाद पांडेय (पश्चिम सिंहभूम) और आर्यन भूटिया (धनबाद) शामिल है।

READ ALSO: RANCHI: रांची में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

Related Articles

Leave a Comment