Home » Jharkhand outstanding issue : झारखंडियों के हक के लिए भाजपा को भी साथ मिल कर आवाज़ उठाना होगा : हेमंत सोरेन

Jharkhand outstanding issue : झारखंडियों के हक के लिए भाजपा को भी साथ मिल कर आवाज़ उठाना होगा : हेमंत सोरेन

by The Photon News
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : झारखंड के हक में बकाया राशि का विस्तृत ब्रेकअप कई बार केंद्र सरकार को सौंपा जा चुका है, लेकिन भाजपा सरकार द्वारा इसे लगातार नकारना हमारे अधिकारों के खिलाफ एक निराशाजनक और कुंठित प्रयास है। जब तक यह राशि झारखंडियों को नहीं मिलती, तब तक हम इसे होने नहीं देंगे। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने एक्स हैडल पर यह उल्लेख किया है।

सीएम हेमंत ने कहा

सीएम हेमंत सोरे ने लिखा है कि भाजपा (BJP) को भी इस मुद्दे पर साथ मिलकर आवाज उठानी होगी। यदि अगर झारखंड भाजपा इस अहम मुद्दे पर झारखंडियों के साथ अपनी आवाज़ नहीं उठाती है, तो यह साफ़ तौर पर माना जाएगा कि वे इस हकमारी में बराबर शामिल हैं। हमें इस बात को स्वीकार नहीं करना होगा और झारखंडियों को अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर लड़ना होगा।

अधिकारों की सुरक्षा के लिए खड़ा होना होगा

झारखंड के लोग अब और इंतजार नहीं करेंगे। यह उनका हक है और हर कीमत पर इसे हासिल करना होगा। अगर भाजपा सरकार इस मुद्दे को नजरअंदाज करती है, तो इसका परिणाम गंभीर हो सकता है।

Related Articles