Home » Jharkhand Palamu rape : खेत में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी फरार, पीड़िता की हालत गंभीर

Jharkhand Palamu rape : खेत में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी फरार, पीड़िता की हालत गंभीर

- पीड़िता का बयान दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : जिले में एक बार फिर ऐसी खबर आई है जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई है। इस घटना ने एक बार फिर समाज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

खेत में धनिया पत्ता तोड़ने गई थी

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता को खेत में अकेले पाकर अपने घिनौने इरादों को अंजाम दिया। एक मासूम बच्ची, जो सिर्फ धनिया पत्ता तोड़ने गई थी, उसे इस तरह की घटना का सामना करना पड़ा। आरोपी ने न केवल पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया बल्कि उसे धमकाया भी कि अगर उसने किसी को बताया तो उसे इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।

मेदिनीनगर किया गया रेफर

घटना के बाद से पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मेदिनीनगर रेफर किया गया है। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी रात भर दर्द से तड़पती रही। सुबह उसे अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़िता का बयान दर्ज किया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। हुसैनाबाद थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया कि पुलिस आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles