रांची: झारखंड पुलिस 16 अप्रैल को चौथी बार जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। यह कार्यक्रम राज्य के सभी जिलों में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, डीजीपी अनुराग गुप्ता ने इस संबंध में सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को आदेश जारी किया है।
इस कार्यक्रम का आयोजन उन्हीं स्थानों पर किया जाएगा, जहां पहले जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इससे पहले यह कार्यक्रम 10 सितंबर 2024, 18 दिसंबर 2024 और 22 जनवरी 2025 को आयोजित किए गए थे।
जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य
- जिन शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हो सकती, उसकी जानकारी शिकायतकर्ताओं को देना।
- पुलिस द्वारा बनाई जा रही सर्वोतम पद्धतियों को इन कार्यक्रमों में दिखाना।
- नागरिकों की समस्याओं को समझकर पुलिस व्यवस्था में आवश्यक सुधार करना।
- नागरिकों से पुलिस संबंधित शिकायतें प्राप्त करना और उनका पंजीकरण करना।
- शिकायतों पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की सूचना शिकायतकर्ता को देना।
- यदि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं हो पाती तो वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना देना।
- कार्रवाई योग्य शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान करना।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना और पुलिस व्यवस्था में सुधार लाना है। पुलिस प्रशासन इस आयोजन के माध्यम से नागरिकों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने की कोशिश कर रहा है।
Read also Jamshedpur Ramnavmi : बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 9 सुपर जोन बना कर तैनात किए गए 251 मजिस्ट्रेट