Home » Jharkhand politics : झामुमो मणिपुर और परिसीमन मुद्दे पर जनता को दिगभ्रमित न करे : भाजपा

Jharkhand politics : झामुमो मणिपुर और परिसीमन मुद्दे पर जनता को दिगभ्रमित न करे : भाजपा

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : भाजपा (BJP)के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की प्रेस वार्ता पर पलटवार करते हुए कहा कि झामुमो मणिपुर और परिसीमन के मुद्दे पर जनता को दिगभ्रमित न करे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) एक राष्ट्रवादी संगठन है जो सदैव राष्ट्र और सनातन धर्म के हित में कार्य करता है, और झामुमो ने हताशा में संघ के बयानों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया है।

झामुमो का बयान अनुचित

प्रतुल शाहदेव ने मंगलवार को कहा, “जिस झामुमो के कार्यकाल में झारखंड की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बदनामी हुई, वह एक राष्ट्रवादी संगठन पर टिप्पणी कर रहा है, यह उचित नहीं है।” भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि संघ ने कभी परिसीमन का विरोध नहीं किया और उसका स्पष्ट दृष्टिकोण है कि परिसीमन का ऐसा तरीका अपनाया जाना चाहिए, जिससे देश की एकता और अखंडता मजबूत हो।

परिसीमन के मुद्दे पर संघ का स्पष्ट रुख

प्रतुल ने कहा, “संघ का मानना है कि परिसीमन के दौरान क्षेत्रीय असंतुलन और सांस्कृतिक पहचान को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।” उन्होंने यह भी बताया कि गृह मंत्री अमित शाह ने कई बार यह कहा है कि परिसीमन से किसी राज्य के साथ अन्याय नहीं होगा और न ही आनुपातिक आरक्षण पर कोई असर पड़ेगा। साथ ही, प्रतुल ने यह भी स्पष्ट किया कि परिसीमन की प्रक्रिया अभी तय नहीं हुई है और न ही इसका ड्राफ्ट सामने आया है। इसलिए झामुमो का बयान समझ से परे है।

मणिपुर पर संघ का रुख

मणिपुर के मुद्दे पर भी भाजपा प्रवक्ता ने झामुमो के बयान पर प्रतिक्रिया दी। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि संघ का यह मानना है कि मणिपुर पिछले 20 महीनों से एक कठिन दौर से गुजर रहा है, लेकिन अब केंद्र सरकार द्वारा दिए गए प्रशासनिक और राजनीतिक फैसलों से स्थिति में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। भाजपा और संघ दोनों का यह मानना है कि मणिपुर के विवाद का समाधान सभी समुदायों में विश्वास पैदा कर किया जा सकता है।

मणिपुर में बदलती परिस्थितियां

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि अब मणिपुर में हालात तेजी से बदल रहे हैं और सरकार ने चरणबद्ध तरीके से बंद सड़क मार्गों को खोलना शुरू कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो जनता को भ्रमित करने के लिए इन मुद्दों का सहारा ले रहा है।

Related Articles