रांची : झारखंड में ठंड ने इस बार नवंबर में ही अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उत्तर और पश्चिमी जिलों में पहाड़ों पर बढ़ती बर्फबारी और शीतलहर का असर साफ दिख रहा है। खूंटी और गुमला में तापमान जहां पिछले साल दिसंबर में 6-7°C तक पहुंचा था, वहीं इस बार नवंबर में ही पारा 6.6°C पर जा गिरा। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया है।
7 जिलों में येलो अलर्ट जारी
- रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को झारखंड के गढ़वा, पलामू, गुमला, लातेहार, खूंटी, लोहरदगा और सिमडेगा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
- यहां अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है।
मुख्य शहरों का तापमान और AQI
| शहर | अधिकतम/न्यूनतम (°C) | AQI |
|---|---|---|
| रांची | 26 / 12 | 181 |
| जमशेदपुर | 30 / 14 | 191 |
| धनबाद | 29 / 13 | 178 |
| बोकारो | 26 / 13 | 155 |
गुमला में सबसे कम तापमान
- गुमला में इस सीजन का सबसे कम 6.6°C तापमान दर्ज हुआ है।
- शाम 5 बजे के बाद ही लोग घरों में दुबकने लगे हैं।
- गली-मोहल्लों में अलाव के सहारे लोग खुद को गर्म रखने की कोशिश कर रहे हैं।
रांची में ठंड से बचाव के लिए 11 निशुल्क आश्रय घर खुले
कड़ाके की ठंड को देखते हुए रांची नगर निगम ने शहर में 11 मुफ्त आश्रय घर खोल दिए हैं।
यहां उपलब्ध सुविधाएं-
- बेड
- गद्दे और कंबल
- मच्छरदानी
- पुरुष और महिलाओं के लिए अलग व्यवस्था
- बेघर और जरूरतमंद लोग किसी भी निकटतम आश्रय स्थल का लाभ उठा सकते हैं।
Read Also: Jharkhand Own Book Festival: अक्षरों-किताबों के क्षीरसागर में गोते लगाते रहे सुधीजन

