Home » झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस सप्ताह होगी वर्षा, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस सप्ताह होगी वर्षा, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

by The Photon News Desk
Jharkhand Weather
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड राज्य में एक बार फिर से मौसम में बदलाव होने वाला है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 31 जनवरी से मौसम का मिजाज बदलेगा। राज्य के दक्षिणी (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा तथा सरायकेला-खरसावां) तथा मध्य भाग (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी व रामगढ़) में वर्षा होने की संभावना है।

इसी तरह, एक फरवरी को भी उत्तर-पूर्वी (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ तथा साहेबगंज), दक्षिणी (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा तथा सरायकेला-खरसावां) व मध्य भाग (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी व रामगढ़) में वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट किया है।

Jharkhand Weather : एलर्जी व अस्थमा के मरीज रहें सावधान

इधर, चिकित्सकों का कहना है कि ऐसे मौसम में एलर्जी व अस्थमा के रोगी बढ़ जाते हैं। बार-बार मौसम में बदलाव होने से इस तरह के मरीज तेजी से बढ़े हैं। कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कालेज के फिजिशियन डॉ. बलराम झा कहते हैं कि एलर्जी कई तरह की होती हैं। इसमें सर्दी-खांसी से लेकर अत्यधिक छींक आना तक शामिल होता है।

दरअसल, कई बार छींक एलर्जी हो शक्ति है। ऐसे में मरीजों की परेशानी काफी हद तक बढ़ जाती है। उन्हें इससे राहत पाने के लिए सर्तक होने की जरूरत है। इस तरह के मौसम में सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। इसके साथ ही चिकित्सक के परामर्श के बाद ही दवा लेनी चाहिए। रविवार को जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 10.4 व अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Jharkhand Weather : अगले छह दिनों तक जमशेदपुर में छाया रहेगा कोहरा

जमशेदपुर में अभी कोहरा छाया रहेगा । रविवार को भी सुबह व शाम में कोहरा देखा गया। मौसम विभाग की ओर से भी सतर्कता संदेश जारी किया जा चुका है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले छह दिन जमशेदपुर में कोहरा
रहेगा। वहीं, तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

Jharkhand Weather : बीते 24 घंटे में सबसे ठंड रहा गोड्डा

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम में ठंड बनी रही। सबसे अधिक तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में जबकि सबसे कम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में दर्ज किया गया।

जमशेदपुर में अगले पांच दिन इस तरह रहेगा तापमान (डिग्री सेल्सियस)

तिथि : न्यूनतम : अधिकतम
29 जनवरी : 13.0 : 27.0
30 जनवरी : 14.0 : 27.0
31 जनवरी : 16.0 : 27.0
01 फरवरी : 16.0 : 25.0
02 फरवरी : 14.0 : 27.0
03 फरवरी : 13.0 : 28.0

READ ALSO : जमशेदपुर के 88 केंद्राें पर आयोजित हुई jssc exam, 9 हजार से अधिक परीक्षार्थी हुए शामिल

Related Articles