Home » Jharkhand Weather Update : झारखंड के 13 जिलों में आज तेज बारिश और वज्रपात, 29 जून को 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Jharkhand Weather Update : झारखंड के 13 जिलों में आज तेज बारिश और वज्रपात, 29 जून को 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

by Rakesh Pandey
Jharkhand Heavy Rain Orange Alert June 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather : रांची : झारखंड में मानसून की सक्रियता एक बार फिर बढ़ गई है। मौसम विभाग ने शनिवार, 28 जून को राज्य के 13 जिलों में तेज बारिश और वज्रपात की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 29 जून को 7 जिलों में भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मानसून की गति में आई कमी

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, झारखंड के दक्षिणी हिस्से में बने निम्न दबाव क्षेत्र का प्रभाव अब काफी कमजोर हो गया है। इसके चलते मानसून की सक्रियता में भी कमी आई है। आने वाले दो दिनों तक राज्य में भारी बारिश की संभावना बेहद कम है। केवल कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

29 जून से फिर सक्रिय होगा मानसून

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 29 जून से एक बार फिर मानसून झारखंड में सक्रिय हो जाएगा। इसके बाद राज्य के विभिन्न जिलों में मध्यम से लेकर भारी बारिश की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इसके साथ ही तापमान में गिरावट और उमस से राहत मिलेगी।

आज का मौसम अपडेट : कहां हो सकती है बारिश

मौसम केंद्र के मुताबिक, रांची, खूंटी, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिलों में दिन में दो से तीन बार हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, भारी बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। अन्य जिलों में भी हल्की फुहारें या बूंदाबांदी की स्थिति बन सकती है।

अब तक जिलेवार बारिश का आंकड़ा (मिमी में)

जिला वर्षा (मिमी)
रांची 530
सरायकेला खरसावां 438.6
सिमडेगा 423
रामगढ़ 424
लोहरदगा 394.4

Read Also- Heavy Rain Alert : झारखंड के 3 जिलों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

Related Articles