Home » Jharkhand Weather : कई जिलों में रेड अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, जानिए किन-किन जिलों में खतरे का अलर्ट

Jharkhand Weather : कई जिलों में रेड अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, जानिए किन-किन जिलों में खतरे का अलर्ट

Red Alert in Jharkhnad : 1 जून से 14 जुलाई 2025 तक झारखंड में औसतन 527.6 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 62% ज्यादा है।

by Anurag Ranjan
jharkhand-weather-update- (1)
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बेहद खराब रहने वाला है। मौसम विभाग, रांची की ओर से कई जिलों में रेड अलर्ट (Red Alert in Jharkhnad) और कई अन्य जिलों में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश, तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा) और वज्रपात की चेतावनी दी है।

मौसम प्रणाली का प्रभाव

दक्षिण-पूर्वी गैंगेटिक पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश पर बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण झारखंड में भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है। यह सिस्टम अगले 24 घंटे में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा, जिससे 15 जुलाई तक कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

Red Alert in Jharkhnad : रेड अलर्ट वाले जिले

  • सरायकेला-खरसावां
  • पूर्वी सिंहभूम
  • पश्चिमी सिंहभूम

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले

  • गुमला, सिमडेगा, खूंटी
  • गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, कोडरमा, हज़ारीबाग, गिरिडीह

येलो अलर्ट वाले जिले

रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, देवघर, पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज

मौसम विभाग की खास अपील

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद ने लोगों से आग्रह किया है कि वे…

  • बाढ़ संभावित इलाकों में वाहन न चलाएं
  • पहाड़ी नदियों और घाटियों से दूर रहें
  • बिजली गिरने के समय पेड़ के नीचे न जाएं
  • मछुआरे खराब मौसम में जलाशयों से दूर रहें
  • भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से बचें

Red Alert in Jharkhnad : अब तक सामान्य से अधिक बारिश

1 जून से 14 जुलाई 2025 तक झारखंड में औसतन 527.6 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 62% ज्यादा है।

  • पूर्वी सिंहभूम : 925.5 मिमी
  • रांची : 799 मिमी (138% ज्यादा)
  • लातेहार : 663.2 मिमी (113% ज्यादा)
  • रामगढ़ : 674.3 मिमी (109% ज्यादा)

हालांकि देवघर, गढ़वा, गोड्डा, पाकुड़, साहेबगंज जैसे 5 जिलों में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है।

Read Also: Jharkhand Weather Alert : तैयार रहें! झारखंड में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, 200 मिमी तक बरस सकते हैं बादल

Related Articles