Home » Jharkhand Weather Today : आ गया IMD का बड़ा Update, झारखंड में शीतलहर का असर तेज, जानें किन जिलों के लोग रहें सावधान

Jharkhand Weather Today : आ गया IMD का बड़ा Update, झारखंड में शीतलहर का असर तेज, जानें किन जिलों के लोग रहें सावधान

by Rakesh Pandey
Jharkhand Weather Update Today
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में सर्दी ने एक बार फिर तीखा रूप ले लिया है। राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप जारी है और न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, झारखंड के 12 जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच चुका है, जबकि गुमला राज्य का सबसे ठंडा जिला रिकॉर्ड किया गया है, जहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। ठंड के इस बढ़ते असर को देखते हुए मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है।

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट

आईएमडी द्वारा शनिवार की रात को जारी मौसम बुलेटिन में गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, लोहरदगा और गुमला जिलों के लिए शीतलहर को लेकर ‘येलो अलर्ट’ घोषित किया गया है। विभाग के मुताबिक, इन क्षेत्रों में रविवार सुबह 8:30 बजे तक शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। इस दौरान सुबह और रात के समय ठंड का असर अधिक रहेगा, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

जानें किन जिलों में 10 डिग्री से नीचे पहुंचा न्यूनतम तापमान

राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया जा रहा है। रांची सहित आसपास के इलाकों में ठंडी हवाओं और साफ आसमान के कारण रात के तापमान में तेज गिरावट देखी गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, लगातार गिरता पारा विशेष रूप से ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ा सकता है।

इस दिशा की हवाओं ने बढ़ाई ठंड

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में उत्तर-पश्चिमी से पश्चिमी दिशा में चल रही शुष्क और ठंडी हवाओं के कारण शीतलहर की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इन हवाओं के चलते रात के समय तापमान तेजी से गिर रहा है और सुबह के समय घना ठंडा वातावरण महसूस किया जा रहा है।

एक नजर में पढ़ें अगले दो दिनों तक कैसे रहेंगे हालात

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, इसके बाद अगले दो से तीन दिनों के दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की हल्की वृद्धि हो सकती है। इसके बावजूद, सुबह और रात के समय ठंड का असर बना रहेगा और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Related Articles