Home » Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम, जानें IMD का क्या कहना है : Jharkhand Mausam Update

Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम, जानें IMD का क्या कहना है : Jharkhand Mausam Update

by Rakesh Pandey
Jharkhand Weather Today
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Mausam Update : रांची : झारखंड में मोंथा तूफान का असर खत्म होते ही ठंड बढ़ने लगी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, आने वाले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी जा सकती है, लेकिन इसके बाद न्यूनतम तापमान में पुनः 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना जताई गई है।

कोहरे और ठंडी हवाओं से बढ़ेगी सर्दी

सुबह के समय घना कोहरा और धुंध देखने को मिलेगा, जबकि दिन में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। राजधानी रांची में बुधवार को अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री, डाल्टनगंज में 32.0 डिग्री, बोकारो में 27.5 डिग्री और चाईबासा में 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सभी जिलों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई है।

इन जिलों में आज पड़ेगी ज्यादा ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, आज रांची, खूंटी, कोडरमा, गुमला और लातेहार जिलों में न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। इन जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच रहेगा। सुबह के समय घने कोहरे के कारण दृश्यता प्रभावित हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन रात में ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट की संभावना बनी रहेगी।

पहाड़ों में बर्फबारी का असर झारखंड में भी दिखेगा

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, इस साल ला-नीना प्रभाव (La Niña Effect) के कारण उत्तराखंड और हिमालयी क्षेत्रों में अधिक बर्फबारी होने की संभावना है। इसका सीधा असर झारखंड पर भी पड़ेगा, क्योंकि ठंडी हवाएं इन्हीं पहाड़ी इलाकों से आती हैं। इस साल सर्दी के दिन अधिक लंबे होंगे और रातें छोटी। ठंडक मार्च के अंत तक रहने की संभावना है।

Read Also- Jharkhand Temperature Drop : 24 घंटे में पारा लुढ़का, झारखंड में आई सर्दी, जानें मौसम विभाग ने क्या दी चेतावनी : Jharkhand Weather News

Related Articles