Home » Jharkhand Weather Forecast : रांची में बारिश का रिमाइंडर! 30 सितंबर तक गरज-चमक के साथ झमाझम के आसार, IMD अलर्ट पर : Rain Alert in Ranchi

Jharkhand Weather Forecast : रांची में बारिश का रिमाइंडर! 30 सितंबर तक गरज-चमक के साथ झमाझम के आसार, IMD अलर्ट पर : Rain Alert in Ranchi

by Rakesh Pandey
jharkhand weather
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather Forecast, Rain Alert in Ranchi, IMD Warning : रांची : झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार, रांची समेत राज्य के दक्षिणी हिस्सों में आने वाले दिनों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। 30 सितंबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई है।

Rain Alert in Ranchi : बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम देगा भारी बारिश

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र 26 सितंबर को दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों से दूर उत्तर-पश्चिम दिशा में पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक अवदाब (Low Pressure Area) में तब्दील हो सकता है। इसके 27 सितंबर की सुबह तक दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्रप्रदेश के तटीय क्षेत्रों को पार करने की संभावना है। इसके प्रभाव से झारखंड में व्यापक बारिश का दौर जारी रह सकता है।

रांची और आसपास के इलाकों में बढ़ेगी बारिश

राजधानी रांची में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है और दिन में एक से दो बार तेज बारिश (Heavy Rain in Ranchi) हो सकती है। इसके अलावा, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, गुमला, रामगढ़, हजारीबाग समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश (Moderate Rain in Jharkhand) दर्ज की जा सकती है।

पिछले 24 घंटों में रांची में 11.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि अन्य जिलों में भी बौछारें देखने को मिलीं। मौसम विभाग का कहना है कि बादल छाए रहने के कारण तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

Heavy Rain in Jharkhand : बारिश के आंकड़े : सामान्य से अधिक वर्षा

राज्य में 1 जून से 24 सितंबर तक कुल 1173.2 मिमी बारिश (Jharkhand Rainfall Stats) दर्ज की गई, जो कि सामान्य 992 मिमी की तुलना में करीब 18% अधिक है। वहीं रांची में इसी अवधि में 1516.2 मिमी बारिश हुई, जो कि सामान्य वर्षा 1008.3 मिमी से लगभग 50% अधिक है। यह दर्शाता है कि राजधानी क्षेत्र में इस बार मानसून काफी सक्रिय रहा है।

तापमान में नहीं होगा बड़ा बदलाव

राज्य के तापमान की बात करें तो रांची में बुधवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं गोड्डा जिले में सर्वाधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 से 5 दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

Jharkhand Monsoon : अगले दो दिन मौसम कैसा रहेगा

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले दो दिनों तक रांची सहित झारखंड के विभिन्न जिलों में बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर छिटपुट वर्षा (Scattered Rainfall in Jharkhand) की संभावना है। इसके साथ ही वज्रपात की आशंका को देखते हुए नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Read Also- Jharkhand Weather Update : धूप या बारिश, जानिए अगले 5 दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम : Jharkhand Rain Alert

Related Articles

Leave a Comment