Home » झारखंड के कई जिलों में लू की चेतावनी, जानिए किस जिले में कितना होगा तापमान

झारखंड के कई जिलों में लू की चेतावनी, जानिए किस जिले में कितना होगा तापमान

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची/Jharkhand Weather Report: झारखंड में भीषण गर्मी पड़ने लगी है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है। ऐसे में आपको विशेष रूप से सतर्क होने की जरूरत है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने झारखंड में अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में लू चलने की संभावना है। वहीं, चार अप्रैल को राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने की संभावना है।

Jharkhand Weather Report: किस जिले में क्या रहेगी स्थिति

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 4 से 6 अप्रैल तक राज्य के कई जिलों में लू चलने की संभावना है। चार अप्रैल को राज्य के सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम तथा पश्चिमी सिंहभूम जिले में लू की स्थिति देखी जा सकती है। वहीं, 5 अप्रैल को राज्य के सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम तथा पश्चिमी सिंहभूम के अलावा बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज तथा पाकुड़ जिले में भी लू चलने की संभावना है। इसी तरह, छह अप्रैल को भी इन सभी जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।

Jharkhand Weather Report: इस बार अप्रैल माह में टूट सकते हैं कई रिकार्ड

अप्रैल व मई माह में गर्मी चरम पर होगी। इस दौरान बीते कई सालों का रिकार्ड टूट सकता है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, देश के कई राज्यों में इस तरह का मौसम देखा जा सकता है। ऐसे में लोगों को विशेष रूप से सावधान होने की जरूरत है। झारखंड के जमशेदपुर में वर्ष 2016 में तापमान बढ़कर 45.8 डिग्री तक पहुंच गया था, जो इस बार टूट सकता है। इस बार उससे भी अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है।

Jharkhand Weather Report: झारखंड में अगले छह दिन इस तरह रहेगा का तापमान (डिग्री सेल्सियस)

तिथि : न्यूनतम : अधिकतम

04 अप्रैल : 24.0 : 42.0

05 अप्रैल : 25.0 : 43.0

06 अप्रैल : 26.0 : 43.0

07 अप्रैल : 24.0 : 40.0

08 अप्रैल : 22.0 : 34.0

09 अप्रैल : 22.0 : 36.0

 

Read also:- यहां पाए जाते हैं तैरने वाले ऊंट, विश्वभर से देखने आते हैं सैलानी, जानिए आप भी

Related Articles