रांची: झारखंड में मंगलवार को मॉनसून ने दस्तक दी, जिससे पूरे राज्य में भारी बारिश दर्ज की गई। राजधानी रांची समेत राज्य के लगभग हर जिले में बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया और अधिकतम तापमान में भारी गिरावट आई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार यानी आज भी कई जिलों में भारी बारिश के साथ रेड और येलो अलर्ट जारी किया है।
मानसून की बारिश से झारखंड को गर्मी से राहत
मंगवलार से हो रही बारिश आज भी सुबह से मॉनसून की पहली बारिश जारी है। जिससे तेज धूप और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। बारिश के कारण अधिकतम तापमान गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि राज्य भर में औसत अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया।
Jharkhand Red Alert Districts: इन जिलों में रेड अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अत्यधिक बारिश, गरज और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। रेड अलर्ट वाले जिले इस प्रकार हैं:
पूर्वी सिंहभूम
पश्चिम सिंहभूम
सरायकेला खरसावां
बोकारो
धनबाद
हजारीबाग
गोड्डा
दुमका
पाकुड़
रामगढ़
इन जिलों में तेज गर्जना के साथ 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
Jharkhand Yellow Alert Districts: इन जिलों में येलो अलर्ट
राज्य के अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना बनी हुई है। येलो अलर्ट वाले जिले निम्नलिखित हैं:
रांची
पलामू
गुमला
गिरिडीह
कोडरमा
साहिबगंज
गोड्डा
सिमडेगा
इन जिलों में हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटा हो सकती है और तीव्र वज्रपात की आशंका बनी हुई है।
Jharkhand Rainfall Temperature: विभिन्न जिलों में तापमान की स्थिति
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों में अगले 24 घंटे में तापमान इस प्रकार रह सकता है:
देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज:
अधिकतम 28°C, न्यूनतम 24°C
कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू:
अधिकतम 27°C, न्यूनतम 24°C
बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला:
अधिकतम 23°C, न्यूनतम 24°C
पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा:
अधिकतम 28°C, न्यूनतम 26°C