रांची : Jharkhand Weather Update: झारखंड में फिर मानसून सक्रिय हो गया है। रांची समेत कई जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। रांची, कोल्हान पलामू और संताल परगना प्रमंडल के विभिन्न इलाकों में बारिश को लेकर मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। गर्जन के साथ कुछ स्थानों पर भी वज्रपात भी आशंका है।
Jharkhand Weather Update:यलो अलर्ट जारी, 14 से होगी भारी बारिश
झारखंड में 48 घंटे में भारी बारिश होगी। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट होगी। झारखंड में कई जगहों पर 12 और 13 जुलाई को हल्की बारिश गर्जन के साथ होगी। वहीं 14 से 17 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है।
Jharkhand Weather Update:अब तक गुमला में सबसे अधिक बारिश
झारखंड में पिछले 24 घंटे में हल्की बारिश हुई है। कहीं-कहीं भारी बारिश भी हुई है। गुमला जिले के डुमरी में सबसे ज्यादा 70.8 मिलीमीटर बारिश में हुई। वहीं अगर तापमान की बात करें तो सरायकेला में सबसे ज्यादा उच्चतम तापमान 39.1 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रांची में रिकॉर्ड किया गया है।
Jharkhand Weather Update:झारखंड में हुई है कम बारिश
1 जून से 11 जुलाई तक झारखंड में सामान्य से कम बारिश हुई है। झारखंड में सामान्य से 53 प्रतिशत कम बारिश हुई है। राज्य में 1 जून से 11 जुलाई तक सामान्य वर्षापात 296.4 मिलीमीटर है। लेकिन 138.9 मिलीमीटर ही बारिश हुई है।
Jharkhand Weather Update: सामान्य से कितनी कम हुई बारिश
जमशेदपुर में 65 प्रतिशत कम, रांची में 57, पश्चिमी सिंहभूम में 65, धनबाद-दुमका में 42, बोकारो में 48, सरायकेला में 67, खूंटी में 36, देवघर में 46, गढ़वा में 58, गिरिडीह में 55, पलामू में 48, रामगढ़ में 67, चतरा में 71, साहेबगंज में 29,गोड्डा में 26, गुमला में 44, हजारीबाग में 59, जामताड़ा में 54 सिमडेगा में 33, कोडरमा में 52, लातेहार में 52, लोहरदगा में 68 और पाकुड़ में 67 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गयी है।