Home » Jharkhand Weather Update : झारखंड में बढ़नी लगी गर्मी, रांची समेत कई जिलों में पारा चढ़ा

Jharkhand Weather Update : झारखंड में बढ़नी लगी गर्मी, रांची समेत कई जिलों में पारा चढ़ा

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड की राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में रविवार को भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। दिन चढ़ने के साथ ही सूरज की तपिश इतनी तेज हो गई कि लोग छांव, ठंडे पेय पदार्थ और घरों में बंद रहने को मजबूर हो गए। शहर की सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा सा छा गया और जो लोग बाहर निकले, उन्हें गर्मी से राहत पाने के लिए हर मुमकिन जतन करते देखा गया।

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने झारखंड के कई जिलों के लिए 22 अप्रैल तक येलो अलर्ट जारी किया है। चेतावनी के अनुसार पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं, वज्रपात और गरज-तड़क की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को खुले स्थानों से दूर रहने और सतर्क रहने की सलाह दी है।

बिजली की आंखमिचौली ने बढ़ाई परेशानी

गर्मी के इस कहर के बीच, रांची के धुर्वा सहित कई इलाकों में बिजली की आंखमिचौली ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया। सुबह से ही बिजली बार-बार काटी जा रही थी, जिससे कूलर, पंखे और एयर कंडीशनर जैसे उपकरण भी ठप हो गए। बिजली नहीं रहने से स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को खासा दिक्कत हुई। लोग बिजली विभाग के कार्यालयों में फोन कर शिकायतें दर्ज कराते देखे गए। हालांकि, दोपहर के बाद स्थिति कुछ हद तक सामान्य हुई।

कहां कितना रहा तापमान?

झारखंड के प्रमुख शहरों में रविवार को दर्ज अलग-अलग तापमान दर्ज किया गया। रांची में 33.7 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर में 35.8, डालटनगंज में 38.4 और बोकारो में 35.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि राज्य में गर्मी अपने चरम पर है, और फिलहाल इससे राहत की उम्मीद कम ही नजर आ रही है।

गर्मी से बचने की सलाह, सतर्क रहने की अपील

  • धूप में बाहर निकलने से बचें।
  • हाइड्रेटेड रहें-पानी, नींबू पानी, शरबत आदि का सेवन करें।
  • बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखें।
  • मौसम विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Related Articles