Home » Jharkhand weather update : झारखंड के सात जिलों में पारा 40°C से अधिक, चाईबासा में 41°C के पार

Jharkhand weather update : झारखंड के सात जिलों में पारा 40°C से अधिक, चाईबासा में 41°C के पार

by Anand Mishra
jamshedpur weather-today
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची / जमशेदपुर : झारखंड में गर्मी का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को राज्य के सात जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। विशेष रूप से चाईबासा में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 7.6 डिग्री अधिक है। राज्य के कुछ जिलों में गर्म हवाओं के कारण ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया गया है।

चाईबासा सबसे गर्म, अन्य जिलों का हाल

  • चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम) : 41 डिग्री सेल्सियस
  • डालटनगंज : 40.7 डिग्री सेल्सियस
  • बोकारो थर्मल : 40.1 डिग्री सेल्सियस
  • जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) : 40 डिग्री सेल्सियस
  • गढ़वा, गोड्डा, पाकुड़ में भी तापमान 40 डिग्री के पार।
  • रांची (राजधानी) : 37 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से 6.1 डिग्री अधिक।

मौसम विभाग की चेतावनी और येलो अलर्ट

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार, 16 मार्च को सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, धनबाद और बोकारो जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि 19 मार्च से तापमान में गिरावट आ सकती है। इसकी वजह बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

  • 19-20 मार्च : हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना।
  • 21-22 मार्च : हल्की से मध्यम बारिश के आसार।

भीषण गर्मी को लेकर सलाह

गर्मी के प्रभाव को देखते हुए अधिकारियों ने जनता से दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक घर के बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। ध्यान रखें कि इस दौरान अतिरिक्त पानी पीयें और हल्का भोजन करें।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 19 मार्च से राज्य में हल्की बारिश का असर देखने को मिलेगा, जिससे तापमान में राहत मिल सकती है। हालांकि, तब तक झारखंडवासियों को गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

Related Articles