Home » झारखंड के गढ़वा पुलिस काे मिली सफलता : फोरलेन में मवेशी कारोबारी से लूटपाट करने वाले गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

झारखंड के गढ़वा पुलिस काे मिली सफलता : फोरलेन में मवेशी कारोबारी से लूटपाट करने वाले गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिले से होकर गुजर रहे फोरलेन टोल प्लाजा के पास मवेशी व्यापारी और चालक के साथ लूटपाट करने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम रवि तिवारी है। वह गढ़वा थाना क्षेत्र के हंसकर गांव का रहने वाला है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से दो देसी पिस्टल, एक मैगजीन, एक फरसा तथा 30 हजार रुपए नकद बरामद किया है। गढ़वा थाना में गुरुवार की दोपहर आयोजित पत्रकार वार्ता कर एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने यह जानकारी दी।

पुलिस की तलाश में कैसे हत्थे चढ़े

पुलिस ने बताया कि पलामू जिले के नावाडीह बाजार निवासी अजमेर आलम ने गढ़वा थाने में आवेदन देकर फोरलेन टोल प्लाजा के समीप लूटपाट-मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी। प्राथमिक के आलोक में एसपी अंजनी कुमार झा के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम गठित किया गया।

इसमें गढ़वा, मेराल, चिनियां तथा डंडई थाना के पुलिस पदाधिकारियों को शामिल किया गया। उन्होंने बताया कि गढ़वा की कोरवाड़ीह में चेकिंग के दौरान एक ब्लैक स्कॉर्पियो से एक युवक को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम रवि तिवारी बताया। जब पुलिस द्वारा उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से दो हथियार सहित कई और सामन मिले।

कैसे दिया था वारदात को अंजाम

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार रवि से पुलिस कि सख्ती से पूछताछ में पता चला कि गढ़वा थाना क्षेत्र के लोटो निवासी अतुल धर दुबे के कहने पर चार साथियों के साथ टोल प्लाजा के पास दो पिकअप पर लदे मवेशी को रोका। मवेशी कारोबारी और चालक से पैसे की मांग की। उस दौरान मवेशी कारोबारी ने अतुल धर दुबे के खाते में 55 हजार रुपये एवं सौरभ सिंह के खाते में 25 हजार रुपये भेज दिय।

साथ ही 20 हजार रुपये नकद दिया। उसने बताया कि रात के करीब तीन बजे अतुल धर दुबे को किसी ने सूचना दी थी कि दो पिकअप पर 16 मवेशी लदे हुए हैं, जो फोरलेन से जा रहे हैं। अतुल ने इसकी सूचना हम लोगों को दी। उसके बाद अतुल धर दुबे, रवि तिवारी, अनजन धर दुबे, सौरव कुमार सिंह सहित गिरोह के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। चालक के साथ मारपीट किया एवं पिस्टल के दम पर पैसे की लूटपाट कि।

इस एंगल पर भी जांच कर रही पुलिस

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस चेकिंग के दौरान जब स्कॉर्पियो पकड़ा गया तो उसमें रवि के साथ अतुल धर दुबे एवं अंजन धर दुबे मौजूद थे। दोनों पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये। उन्होंने ने बताया कि घटना में शामिल अन्य अपराधियों की भी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बहुत जल्द इन लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

वहीं रवि के निशानदेही पर उसके पास से बरामद पिस्टल की खरीद बिक्री की भी पुलिस जांच कर रही है। एसडीपीओ ने कहा कि बहुत जल्द उक्त कारोबारी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मौके पर थाना प्रभारी केके साहू, पुलिस अवर निरीक्षक प्रवीण कुमार, अशोक कुजुर, हित नारायण महतो, दिनेश मरांडी सहित अन्य लोग शामिल थे।

Related Articles