Home » झामुमो ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पर जमकर निशाना साधा

झामुमो ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पर जमकर निशाना साधा

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा( झामुमो) के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रघुवर दास का विकास तीर्थ भ्रमण हो रहा है। ये विकास तीर्थ भ्रमण शब्दों का एक ऐसा जाल है, जिसमें विनाश की पटकथा बहुत आसानी से लिखा जा रहा है। कई संस्थानों को कब्जे में करकर जो लोगों के मुद्दे है, उससे लोगों को भटकाया जा रहा है। भट्टाचार्य सोमवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस वर्ता में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को राज्य के लोगों ने सिर्फ नाकारा नहीं है, उनकी विधायकी ही छीन ली है। आज भी वह स्वप्न लोक में जीते है और खुद को आज भी मुख्यमंत्री-मुख्यमंत्री भाव दिखाते है। अपने शासन काल में जिन विफलताओं के साथ लोगों ने आगे बढ़ने का काम किया। वह जो सफल क्रियान्वयन है, उसको कैसे अपने से जोड़ा जाये। इसकी चाल चली जा रही है। उन्होंने कहा कि आप राष्ट्रीय नेता है, तो जो राज्य मणिपुर आज जल रहा है। वहां एक केंद्रीय मंत्री का घर फूंका दिया गया है। आपकों वहां जाना चाहिए। आपके राष्ट्रीय अध्यक्ष रैली करते है, उस दिन 19 लोग मणिपुर गोली से मारे जाते है। आपके समय में जो 27 हजार एमओयू हुआ था, उस समय सांप क्यो सूंघ जाता है। बोकारो, जमशेदपुर में भूमि फोड़ने का आपने काम किया था, वह क्या हुआ। रघुवर दास का सत्ता का मदहोशी का हैंगओवर परियड बीता नहीं है।

Related Articles