Home » Joba Manjhi Member of Parliament: जोबा मांझी बनीं सिंहभूम की नयी सांसद, गीता कोड़ा को 1 लाख 67 हजार मतों से हराया

Joba Manjhi Member of Parliament: जोबा मांझी बनीं सिंहभूम की नयी सांसद, गीता कोड़ा को 1 लाख 67 हजार मतों से हराया

by Rakesh Pandey
Joba Manjhi Member of Parliament
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा/Joba Manjhi Member of Parliament: सिंहभूम को नयी सांसद जोबा मांझी बन गयी हैं। सिंहभूम के इतिहास में जोबा मांझी दूसरी महिला सांसद चुनी गयी हैं। यहां से पहली महिला सांसद बनने का कीर्तिमान गीता कोड़ा के नाम पर है। चार जून को जारी हुए परिणामों के अनुसार एडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा को इंडी गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी जोबा मांझी ने 1 लाख 68 हजार 402 से अधिक मतों के बड़े अंतर से हरा दिया। जोबा मांझी को 5 लाख 20 हजार 164 मत प्राप्त हुए हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा को 3 लाख 51 हजार 762 मत मिले हैं।

सिंहभूम लोकसभा में भाजपा की यह लगातार दूसरी हार है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को यहां हार का सामना करना पड़ा था। महागठबंधन से कांग्रेस की प्रत्याशी रहीं गीता कोड़ा ने भाजपा के उम्मीदवार लक्ष्मण गिलुवा को 72 हजार 155 मतों के अंतर से हराया था। गीता कोड़ा को 4 लाख 31 हजार 815 वोट मिले थे।

लक्ष्मण गिलुवा के पक्ष में 3 लाख 59 हजार 660 मतदाताओं ने वोट किये थे। इस बार भाजपा ने गीता कोड़ा को अपने पाले में कर दांव खेला मगर यह दांव भी भाजपा को जीत नहीं दिला सका। चार जून को चाईबासा के महिला कालेज में बने मतगणना केन्द्र बनाया गया था। 24 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने जोबा मांझी को जीत का प्रमाण पत्र सौंपकर चुनाव की औपचारिकता पूरी कर दी। सिंहभूम में तीसरे स्थान पर जयराम महतो की पार्टी से समर्थित निर्दलीय दामोदर सिंह हांसदा रहे। महतो समुदाय ने उन्हें जमकर वोट किया।

यही वजह रही कि बिना किसी तामझाम के भी दामोदार हांसदा 44 हजार 292 मत लाने में सफल रहे। चौथे स्थान पर नोटा रहा। यहां नोटा पर 23 हजार 982 वोट पड़े हैं।

Joba Manjhi Member of Parliament: जोबा के सिर सजा विधायक व मंत्री के बाद अब सांसद का भी ताज
62 वर्षीय जोबा मांझी अब राजनीति की माहिर खिलाड़ी बन गयी हैं। विधायक व मंत्री के बाद अब उनके सिर पर सांसद का ताज भी सज गया है। पांच बार विधायक और चार बार मंत्री रह चुकी जोबा मांझी सिंहभूम संसदीय क्षेत्र से दूसरी महिला सांसद हैं जो दिल्ली जायेंगी। पहले झामुमो ने सिंहभूम लोकसभा सीट से जोबा मांझी को अपना प्रत्याशी बनाकर सभी को चौंका दिया था। अब जोबा ने इस सीट से एक तरफा जीत दर्ज कर नया कीर्तिमान बना दिया है।

Joba Manjhi Member of Parliament: सिंहभूम से लोकसभा चुनाव जीतने वाली दूसरी संथाली नेता बनी जोबा

जोबा मांझी आदिवासी हो जनजाति बहुल सिंहभूम संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव जीतने वाली दूसरी संथाली नेता हैं। इसके पहले कृष्णा मार्डी अकेले संथाली नेता थे जो यहां से सांसद चुने गये थे। भाजपा ने संथाल समुदाय से आने के कारण जोबा मांझी के खिलाफ हो कार्ड खेलने की काफी कोशिश की। चुनाव को संथाल और हो के बीच की लड़ाई बताकर समाज का वोट भाजपा की तरफ करने का भरपूर प्रयास हुआ।

सरायकेला जिले के मोहनपुर में प्रचार के दौरान गीता कोड़ा के साथ हुई धक्का-मुक्की की घटना के जरिये भी हो वोटर्स को अपनी ओर करने की कोशिश की मगर इसमें भाजपा सफल नहीं हो पायी। संथाली और हो जनजाति ने एकजुट होकर झामुमो का समर्थन किया और जोबा मांझी की झोली में जीत डाल दी।

Joba Manjhi Member of Parliament: सिंहभूम लोकसभा सीट का चुनाव परिणाम एक नजर में
क्र० — अभ्यर्थी का नाम — दल का नाम- प्राप्त कुल मत की संख्या
01- गीता कोड़ा-भारतीय जनता पार्टी- 3,51,762
02- जोबा माझी- झारखंड मुक्ति मोर्चा-5, 20,164
03- परदेशीलाल मुंडा- बहुजन समाज पार्टी-8742
04- कृष्ण माडी- झारखंड मुक्ति मोर्चा (उलगुलान)-2615
05-चित्रसेन सिंकू – झारखंड पार्टी-3210

06- पानमनि सिंह -सोशलिस्ट युनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कॉम्युनिस्ट)-1801
07- -बीर सिंह देवगम- राइट टू रिकॉल पार्टी-1927
08-विश्व विजय माडी- अंबेडकरराइट पार्टी ऑफ इंडिया-3070
09- सुधा रानी बेसरा- पीपल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया (डेमोक्रेटिक)-2409
10- आशा कुमारी रूण्डा- निर्दलीय अभ्यर्थी-2754
11- दामोदर सिंह हांसदा- निर्दलीय अभ्यर्थी-44292
12- दुर्गा लाल मुर्मू- निर्दलीय अभ्यर्थी-4924
13- माधव चंद्र कुंकल- निर्दलीय अभ्यर्थी- 19834
14-संग्राम माडी- निर्दलीय अभ्यर्थी-16111
15- नोटा-23982
कुल रद मतों की संख्या – 578

 

read also:- Deoria lok sabha: देवरिया से भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी ने 34842 वाेटाें से जीत दर्ज की   

Related Articles