Home » Kab Hai Bakrid 2023 ; Eid-ul-Adha 29 जून को, जमशेदपुर में मस्जिद व ईदगाह कमेटी ने जारी किया नमाज का समय, एक लाख से अधिक लोंगों के शामिल होने का अनुमान

Kab Hai Bakrid 2023 ; Eid-ul-Adha 29 जून को, जमशेदपुर में मस्जिद व ईदगाह कमेटी ने जारी किया नमाज का समय, एक लाख से अधिक लोंगों के शामिल होने का अनुमान

by The Photon News Desk
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार आगामी 29 जून को मनाया जाएगा। जमशेदपुर में मस्जिद कमेटी ने जुमे की नमाज के बाद शहर की अलग-अलग मस्जिद और ईदगाह में नमाज का समय घोषित कर दिया है। इसके तहत पहली नमाज मस्जिद-ए-मोहम्मदी जाकिरनगर में सुबह 5.30 बजे होगी। साकची आम बागान में सुबह 7.30 बजे नमाज होगी। आखिरी नमाज शिया जामा मस्जिद जाकिर नगर में 9 बजे से होगी। इसके बाद कुर्बानी करेंगे।

 

शहर के करीब एक लाख से अधिक लोग 275 मस्जिदों और चार से अधिक ईदगाह में नमाज अदा करेंगे। साहब-ए-नेसाब हजरत इब्राहिम की सुन्नत अदा करने और पैगंबर हजरत मोहम्मद के फरमान के अनुसार ईद-उल-अजहा के दिन जानवरों की कुर्बानी दी जायेगी। प्रशासन की ओर से संवेदनशील स्थानों में भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया जा रहा है। उलेमाओं ने युवाओं को कुर्बानी की वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट करने से मना किया है।

Read Also;पंजाब के बाद उड़ता झारखंड :नशे के बढ़ते कारोबार से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के माथे पर पसीना, जानें कौन से तीन जिले हैं अतिसंवेदनशील

 

किस इलाके में कब पढ़ी जायेगी नमाज

जुगसलाई : अबू बकर मस्जिद, जुगसलाई: सुबह 5:45 बजे, गरीब नवाज मस्जिद सुबह 6:30बजे, मस्जिद ए नबिहान: सुबह 6:15 बजे, मस्जिद ए मेराज: सुबह 6:15 बजे, जामा मस्जिद: सुबह 7:00 बजे, महवारी शरीफ, बागबेडा़: सुबह 8:30 बजे, मस्जिद नूरी : सुबह 06.30 बजे।

टेल्को: अहले हदीस: 05.45

मानगो:जामा मस्जिद अहले हदीस जाकिरनगर: सुबह 6.00, मस्जिद ए- मोहम्मादी, जाकिरनगर चौक: सुबह 5:30 बजे, अक्सा मस्जिद जवाहर नगर, मानगो: सुबह 05.45, सल्फिया मस्जिद प्रोफेसर कॉलोनी, मानगो, 05:45 बजे, इमाम हुसैनी मस्जिद जाकिर नगर: 7:30 बजे, शिया जामा मस्जिद जाकिर नगर: 9:00 बजे, मुंशी मोहल्ला मदरसा हुसैनिया 6:00 बजे, कपाली मस्जिद : सुबह 5:25 बजे,

धातकिडीह-कदमा शास्त्री नगर : सल्फी मस्जिद शास्त्रीनगर: सुबह 6.00 बजे, धतकीडीह मस्जिद सुबह 7:00 बजे, शास्त्री नगर फारुखी मस्जिद सुबह 6:45 बजे।

Read Also;Prayagraj Mahakumbh 2025: प्रमुख पर्व पर चलेंगी 800 स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने बनाई यह योजना

किस-किस ईदगाहों में कब पढ़ी जाएगी नमाज

धाकीडीह सुबह 7.30 बजे

साकची आमबागान : सुबह 7.30 बजे

जुगसलाई: सुबह 7.30 बजे

मानगो आजादनगर : सुबह 7.30 बजे

Related Articles