Home » कल्पना सोरेन ने गांडेय से भरा पर्चा, हेमंत सोरेन भी आज करेंगे नामांकन

कल्पना सोरेन ने गांडेय से भरा पर्चा, हेमंत सोरेन भी आज करेंगे नामांकन

जनसभा में कल्पना ने कहा कि हेमंत सोरेन के जेल जाने के लिए बीजेपी दोषी है। सत्तारुढ़ पार्टी ने हेमंत सोरेन को तब जेल में डालने की कोशिश की, जब वे मुख्यमंत्री पद पर आसीन थे। झारखंड की जनता उन्हें जवाब देगी।

by Reeta Rai Sagar
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए लगभग सभी पार्टियों ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। विधानसभा चुनाव में अब एक माह से भी कम समय बचा है, ऐसे में सभी पार्टियां एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। आज गांडेय विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने नामांकन दाखिल किया। सीएम हेमंत सोरेन भी आज बरहेट सीट के लिए नामांकन दाखिल करने वाले हैं।

कल्पना से जनसभा को किया संबोधित


गिरिडीह में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कल्पना ने भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लिया और कहा कि बीजेपी चुनाव एजेंसियों पर अपना प्रभाव मजबूत कर रही है। यही कारण है कि प्रदेश में चुनाव समय से पहले कराए जा रहे हैं। कल्पना जेएमएम की ओर से लगातार जनसभाएं कर रही हैं।

झामुमो सरकार की बता रहीं उपलब्धियां

जनसभाओं में संबोधन के दौरान कल्पना सोरेन झामुमो सरकार की उपलब्धियां भी जनता को बता रही है। कल्पना ने कहा कि बीजेपी सोची समझी योजना के तहत पिछली बार के मुकाबले इस बार दो चरणों में ही चुनाव करवा रही है। 2019 में झारखंड में चुनाव पांच चरणों में संपन्न हुए थे। साथ ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में भी मतदान के समय में अंतर जानबूझकर रखी गई है। झारखंड में चुनाव समय से पहले कराए जा रहे है, जब कि महाराष्ट्र में चुनाव समय से हो रहे है।

ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान का समय कम, भाजपा की साजिश

बीजेपी पर साजिश का आरोप लगता हुए कल्पना ने कहा कि शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान के लिए एक घंटा कम समय दिया गया है। इससे बाधा उत्पन्न होगी, खासकर मजदूर, किसान, गरीब औऱ महिलाओं को, वे अपने मतदान के अधिकार से वंचित रह जाएंगी। हेमंत सोरेन के जेल जाने पर भी कल्पना ने बीजेपी को दोषी ठहराते हुए कहा कि सत्तारुढ़ पार्टी ने हेमंत सोरेन को तब जेल में डालने की कोशिश की, जब वे मुख्यमंत्री पद पर आसीन थे। झारखंड की जनता उन्हें जवाब देगी। गौरतलब है कि झारखंड में मतदान 13 और 20 नवंबर को होने है। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

Related Articles