सेंट्रल डेस्क: हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत (Kanagana Ranaut) ने तीन विवादित कृषि कानूनों (Farmer bill) की वापसी की मांग कर दी है। ये वही कृषि कानून है, जिसके विरोध में किसानों ने प्रदर्शन किया था। इसी के बाद मोदी सरकार (Modi Govt.) ने तीनों कानूनों को वापस ले लिया था।
अब कंगना ने बयान दिया है कि ये तीनों कानून किसानों के हित में है और उन्हें वापस लाया जाना चाहिए। 23 सितंबर को मंडी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि किसानों के जो कानून निरस्त हो गए है, वो फिर से लगने चाहिए। हो सकता है कि ये विवादास्पद हो जाए। लेकिन फिर भी मुझे लगता है किसानों के हितकारी कानून वापस आने चाहिए। किसानों को तो खुद इसकी डिमांड करनी चाहिए। ताकि किसानों की समृद्धि में ब्रेक न लगे।
आगे कंगना ने कहा कि कृषि कानून पर कुछ राज्यों ने आपत्ति जताई थी। मैं उन किसानों से भी अपील करती हूं कि वे सब किसानों की हित का सोचकर कृषि कानून की मांग करें। गौरतलब है कि 2020 में तीन कृषि कानून लाए थे, जिसका विरोध लगभग 1 साल तक चला था। इसके बाद नवंबर 2021 में पीएम ने इन कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया था।
कंगना के इस बयान पर कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, किसानों पर लादे गए काले कानून वापस लाने चाहिए। देश के 750 से ज्यादा किसान शहीद हुए, तब जाकर मोदी सरकार की नींद टूटी। अब BJP के सांसद फिर से इसे वापस लाना चाहते है। कांग्रेस किसानों के साथ है। इन काले कानूनों की वापसी कभी नहीं होगी।
क्या है ये तीन कानूनः
- कृषक उपज व्यापार औऱ वाणिज्य कानून।
- कृषि कीमत आश्वासन और कृषि सेवा करार।
- वस्तु (संशोधन) विधेयक 2020