एंटरटेनमेंट डेस्क : ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के हालिया एपिसोड में ‘दो पत्ती’ फिल्म की कास्ट पहुंची। इस दौरान एपिसोड में काजोल, कृति सेनन और शाहीर शेख पहुंचे। इस एपिसोड में तीनों ने कुछ दिलचस्प वाक्यों का जिक्र किया जिससे शायद ही आपने सुना होगा।
द ग्रेट इंडियन कपिल शो में कपिल शर्मा ने हाल ही में एक दिलचस्प खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शाहीर शेख को ‘इंडोनेशिया का शाहरुख खान’ कहा जाता है। बातचीत के दौरान, कपिल ने शाहीर की फैन फॉलोविंग और उनके काम की सराहना की।
शाहीर शेख की लोकप्रियता
कपिल ने आगे बताया कि शाहीर की लोकप्रियता का कारण उनकी अदाकारी और आकर्षक व्यक्तित्व है। उन्होंने कहा कि शाहीर ने अपने काम से इंडोनेशिया में एक अलग पहचान बनाई है और उनकी फिल्में वहां के दर्शकों को बहुत पसंद आती हैं। शाहीर की फिल्में इंडोनेशिया में बहुत हिट हुई हैं और उन्हें वहां के लोगों ने बहुत पसंद किया है।
कपिल और शाहीर की बातचीत
कपिल शर्मा ने शाहीर शेख से पूछा, “हमने सुना है आपको ‘इंडोनेशिया का शाहरुख खान’ कहा जाता है, क्या ये सच है?” इस पर शाहीर शेख ने कहा, ‘हां सच है, वो लोग मुझे कभी-कभी इस नाम से बुलाते हैं। शाहरुख खान इंडोनेशिया में बड़े स्टार हैं। उनके लिए इंडिया मतलब शाहरुख खान है। तो जब मैंने वहां पर एक शो और कुछ फिल्में कीं, तो उन्होंने मुझे ‘इंडोनेशिया का शाहरुख खान’ बुलाना शुरू कर दिया।’
क्यों आई इंडोनेशिया की बात?
मालूम हो कि शाहीर शेख अपने करियर के पीक पर कुछ साल के लिए इंडोनेशिया चले गए थे। उनका शो ‘महाभारत’ भी इंडोनेशिया में खूब पॉपुलर हुआ था। शाहीर शेख देखते ही देखते इंडोनेशिया में बड़े स्टार बन गए थे। ‘महाभारत’ के बाद इंडोनेशिया के कुछ शोज और फिल्में करने के बाद वहां उनका स्टारडम और बढ़ गया।