हर सुहागिन को करवा चौथ का इंतजार रहता है। इस दिन, सुबह से पत्नियां अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं, जो रात में चांद को देखने के बाद ही खुलता है। बॉलीवुड एक्ट्रेसेज अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ सहित अन्य बीटाउन सेलेब्स भी इस दिन चांद का दीदार खास मनोकामना के साथ करती हैं। इस विशेष अवसर पर लाल जोड़े में एक्ट्रेसेज अप्सरा से कम नहीं लगती हैं। तो आइये तस्वीरों के जरिए जानें कि इन बॉलीवुड क्वींस का करवा चौथ कैसा होता है।
प्रियंका चोपड़ा भले ही विदेश में रहती हो, पर वो अपनी भारतीय संस्कृति और परम्पराओं को हमेशा निभाती हैं। करवा चौथ पर वे हर साल साड़ी में पति निक जोनस के साथ फोटो शेयर करती हैं, जिन्हे देखने का इंतजार उनके फैंस बेसब्री से करते हैं।

कटरीना कैफ ने विक्की कौशल के साथ धूमधाम से बड़े ही रॉयल अंदाज में शादी रचाई थी। शादी के बाद उन्होंने एक पंजाबी बहू का फर्ज बड़े ही शान से अदा किया। एक तरफ चांद और एक तरफ पति विक्की को छन्नी से देखते हुए कटरीना ने साड़ी में अपनी फोटोज शेयर की थी। रील लाइफ में कटरीना का ट्रेडिशनल लुक काफी पसंद किया जाता है, पर रियल लाइफ में उनका साड़ी वाला लुक, फैशन गोल्स देता है।

अनुष्का शर्मा ने भी शादी के बाद हर साल करवा चौथ की तसवीरें साझा की है। माथे में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और लाल जोड़े में अनुष्का बेहद खूबसूरत नजर आ चुकी हैं। करवा चौथ पर पति विराट कोहली के साथ उनकी हैप्पी फोटोज, इस बात का गवाह है कि साल दर साल उनका प्यार और गहराता जा रहा है। शिल्पा शेट्टी भी हर साल करवा चौथ का व्रत रखती हैं। हां, कुछ समय पहले उनके पति राज कुंद्रा कानूनी पचड़े में फैंस गए थे, पर शिल्पा ने एक पत्नी होने का फर्ज निभाया। करवा चौथ पर उन्होंने राज कुंद्रा के साथ अपनी फोटो शेयर की थी। इस साल भी शिल्पा के फैंस, उनकी फोटोज का वेट करेंगे, क्योंकि आखिर शिल्पा हैं तो डीवा।

कई सेलेब्स के लिए होगा पहला करवा चौथ
इस साल कई फेमस सेलिब्रिटीज अपना पहला करवा चौथ मनाएंगे। सोनाक्षी सिन्हा ने इस साल 23 जून को जहीर इक़बाल के साथ सिविल मैरिज की थी। अब करवा चौथ पर सोनाक्षी, जाहिर के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। तापसी पन्नू ने इस साल बैडमिंटन प्लेयर मथियास बो के संग गुपचुप तरीके से उदयपुर में शादी रचाई। अब उनके लिए भी ये पहला करवा चौथ होगा। इनके अलावा, कृति खरबंदा, सुरभि चंदना, अदिति राव हैदरी, रकुल प्रीत सिंह इस साल अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी।
सरगी का समय
करवा चौथ के व्रत की शुरुआत सरगी से होती है और सरगी सूर्योदय से 2 घंटे पहले खाई जाती है। इस साल करवा चौथ पर सूर्योदय 6 बजकर 30 मिनट पर होगा, ऐसे में सरगी ब्रह्ममुहूर्त में यानी 4 से 5 बजे के आसपास खा सकती हैं। व्रती महिलाएं रात 9:10 बजे चांद का दीदार कर पाएंगी। मालूम हो, कि देश के अलग अलग राज्य और हिस्से में चांद निकलने का वक्त अलग हो सकता है।