Home » Kerala Wayanad Landslide : वायनाड लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या 270 पहुंची, सैकड़ों लापता

Kerala Wayanad Landslide : वायनाड लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या 270 पहुंची, सैकड़ों लापता

by Rakesh Pandey
Kerala Wayanad Landslide
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : Kerala Wayanad Landslide : केरल के वायनाड में मंगलवार को हुए भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 270 तक पहुंच गई है। वहीं, इस प्राकृतिक हादसे में 200 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। घायल लोग अलग-अलग अस्पतालों में इलाजरत हैं। खोज एवं बचाव दल द्वारा अब भी राहत अभियान युद्ध स्तर पर जारी है।

Kerala Wayanad Landslide :  कीचड़ से निकाले जा रहे शव

वायनाड में हुए भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। इस आपदा में कई मकान बह गए। मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा क्षेत्र मुख्य रूप से प्रभावित हुए हैं। अब तक 270 लोगों की मृत्यु की सूचना है। 200 से अधिक लोग लापता हैं, जिन्हें खोजने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। घरों के मलबों सहित कीचड़ और नदी में से भी मृतकों के शव बरामद किए जा रहे हैं। वहां की स्थिति हृदय विदारक घटना की कहानी बयां कर रही है।

Kerala Wayanad Landslide :  राहत एवं बचाव अभियान जारी

हादसे से राहत एवं बचाव के लिए एनडीआरएफ की टीम और सेना संयुक्त रूप से आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को बचाने और खोजने में लगी हुई है। आवागमन का मुख्य जरिया पुल के टूट जाने के बाद सेना द्वारा अस्थायी पुल का निर्माण भी किया जा रहा है, ताकि तलाशी अभियान किसी भी तरीके से प्रभावित न हो सके और उसमें और भी तेजी लाई जा सके।

Kerala Wayanad Landslide :  केंद्र ने राज्य को बताया जिम्मेदार

केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा वायनाड भूस्खलन के संबंध में संसद में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि इस भूस्खलन और आपदा की चेतावनी केरल को 7 दिन पहले ही दी गई थी, उसके बाद भी राज्य सचेत नहीं हुआ। वहीं इसके जवाब में केरल के मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बारिश से संबंधित केवल ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। लेकिन यह समय एक दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप का नहीं है।

Kerala Wayanad Landslide :  दुनिया का अत्याधुनिक अलर्ट सिस्टम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में कहा कि भारत में दुनिया का सबसे अत्याधुनिक अलर्ट सिस्टम है। इसे 2016 में शुरू किया गया था। प्राकृतिक आपदा की 7 दिन पहले सूचना देने की व्यवस्था कुछ ही देश में है, जिसमें भारत भी है। इस सुविधा का लाभ उठाकर ओडिशा और गुजरात ने बेहतरीन आपदा प्रबंधन किया, जिससे उनके यहां नगण्य मौत हुई।

Read Also-Kerala Wayanad Landslide : केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड कई गांव बहे, 36 से अधिक की मौत

Related Articles