Home » Khunti Congress : कांग्रेस ने खूंटी में निकाली सद्भावना यात्रा

Khunti Congress : कांग्रेस ने खूंटी में निकाली सद्भावना यात्रा

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बनने की 100वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में खूंटी जिला कांग्रेस ने गुरुवार को सद्भावना यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने किया, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

गांधीजी बताये मार्ग पर चलने का संकल्प

सद्भावना यात्रा खूंटी से आरंभ होकर दतिया में संपन्न हुई। इस दौरान जिला प्रभारी अमूल्य नीरज खलखो सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत अस्पताल में मरीजों के बीच फलों का वितरण कर सद्भावना दिवस मनाया गया। जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने इस अवसर पर कहा, “आज का दिन पूरे कांग्रेस परिवार के लिए उत्साह और गर्व का है। महात्मा गांधी के अध्यक्ष बनने का शताब्दी समारोह पूरे देश में मनाया जा रहा है। गांधीजी ने देश को एकजुट करने और आजादी की लड़ाई को संगठित करने में अहम भूमिका निभाई।”

एक स्वर्णिम अध्याय

जिला प्रभारी अमूल्य नीरज खलखो ने कहा, “महात्मा गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस ने अपनी सर्वोच्च ऊंचाई छुई। उनकी प्रेरणा से कार्यकर्ताओं में जोश और उमंग का संचार हुआ, जिसने आजादी की नींव रखी। गांधीजी के बिना शायद हम आज भी गुलाम होते।” सद्भावना यात्रा में पार्टी के अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related Articles