खूंटी : झारखंड के खूंटी जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र स्थित रीमिक्स फॉल में गुरुवार को दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान कोकर, रांची निवासी शुभम कुमार यादव और राज कुमार यादव के रूप में हुई है। यह दुखद घटना शुक्रवार को हुई, जब रांची के आठ युवक चार पहिया वाहन से घूमने के लिए रीमिक्स फॉल आए थे।
नहाने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे सभी युवक झरने के पास नहा रहे थे। उसी दौरान शुभम और राज नदी की तेज धारा में बहकर गहरे पानी में चले गए। अन्य युवकों ने शोर मचाया और मदद की गुहार लगाई। स्थानीय ग्रामीणों ने शोर सुनकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।
बचाव कार्य और अस्पताल में मौत
ग्रामीणों की कड़ी मेहनत के बाद राज कुमार यादव को बाहर निकाला गया और उसे बुंडू के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुभम यादव का शव चट्टानों के बीच फंस गया था, जिसे निकालने में ग्रामीणों को लगभग साढ़े तीन घंटे का समय लग गया।
परिजनों में मातम, पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और वहां का माहौल गमगीन हो गया। मारंगहादा थाना प्रभारी शंकर विद्यार्थी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया।
इलाके में शोक की लहर
इस घटना ने खूंटी जिले के आसपास के इलाकों में शोक की लहर गई है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।