Home » जानें भोजपुरी बोल बम गीत ‘भोला जी’ इतना क्यों हो रहा है वायरल?: वीडियो में क्या है ऐसा खास!

जानें भोजपुरी बोल बम गीत ‘भोला जी’ इतना क्यों हो रहा है वायरल?: वीडियो में क्या है ऐसा खास!

by Rakesh Pandey
Viral Song, Viral Bhojpuri Song Bhola Ji Bhojpuri Bol Bam song 'Bhola Ji' is going so viral
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

इंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई : भोजपुरी इंडस्ट्री में गायक पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बाद एक और उभरता हुए कलाकार ने धूम मचा रखी है। चाहें गीत के सुरों की बात करें या डांस और नृत्य की, वह सभी विधाओं में माहिर हैं। हम बात कर रहे भोजपुरी के लोकप्रिय गायक ‘ अंकुश राजा’ की।

अब तक दर्जनों हिट गीत दे चुके अंकुश राजा अपने गायकी को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। भगवान शिव का महीना सावन की शुरुआत से ही शिव भक्तों की भक्ति सिर चढ़कर बोल रही है। इससे भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री भी अछूती नहीं है। तभी एक के बाद एक सावन स्पेशल गाना रिलीज हो रहा हैं, इसपर कांवरिया और शिवभक्त झूमते नजर आ रहे हैं।

अंकुश राज का हिट सॉन्ग
भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की नई पीढ़ी के सुपरस्टार अंकुश राजा
अब ऐसा एक गाना लेकर आए हैं, जो रिलीज के साथ तेजी से वायरल हो रहा है। गाने का टाइटल है ‘भोला जी’, जो टी सीरीज हमार भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है। इस गाने को खूब पसंद भी किया जा रहा है।

‘भोला जी’ गीत को लेकर क्या कहा गायक अंकुश राजा ने?

गाना ‘भोला जी’ को लेकर अंकुश राजा ने बताया कि भगवान शिव की भक्ति पर उन्हें व्यक्तिगत रूप से बहुत आस्था है। भगवान शिव की भक्ति में जो सुकून है वह कहीं और नहीं। इसलिए उनका यह गाना महादेव के भक्तों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि इस गाने में महादेव के भक्त की कहानी को पिरोया गया है, जो सावन आते ही दिन रात उनकी भक्ति में डूबे रहते हैं। ऐसे महादेव के भक्तों के लिए यह गाना बेहद सटीक है।

तभी दर्शक और श्रोता गण हमारे गाने को प्यार और आशीर्वाद दे रहे हैं। वो कहते हैं ना कि जिसके नाथ भोलेनाथ वह अनाथ नहीं होता है। इस गाने में इस चीज को भी बखूबी दिखाया है, यह अब हर किसी की जुबान पर चढ़ चुका है। वह उन लोगों से भी आग्रह करेंगे, जिन्होंने अब तक इस गाने को नहीं सुना है, वह एक बार जरूर इसे ट्यून करें।

इन्होंने वीडियो में किया है काम

आपको बता दें कि गाना ‘भोला जी’ को अंकुश राजा ने शिल्पी राज के साथ मिलकर सुमधुर आवाज में गाया है। गाने के म्यूजिक वीडियो में अंकुश राजा के साथ कोमल सिंह नजर आ रही हैं। संगीतकार आर्य शर्मा और गीतकार बोस रामपुरी हैं। वीडियो गोल्डी जयसवाल और कोरियोग्राफर विकाश जिसान हैं। रंजन सिन्हा पीआरओ हैं। डीओपी सुनील बाबा और पिंटू वर्मा हैं। एडिटर पप्पू वर्मा, डीआई रोहित सिंह, प्रबंधक नेता जी और अभिभावक लखन बाबा हैं।

Read Also : मिजोरम पहुंची मणिपुर घटना की आग, 10 हजार मैतइयों ने मिजोरम छोड़ा, एक दिन पहले ही पूर्व उग्रवादी संगठन पामरा ने दी थी चेतावनी

Related Articles