Home » Koderma Landslide Railway Alert : रेल हादसे के मुहाने से लौटी जिंदगी : झारखंड में भूस्खलन के बीच चला रेस्क्यू मिशन

Koderma Landslide Railway Alert : रेल हादसे के मुहाने से लौटी जिंदगी : झारखंड में भूस्खलन के बीच चला रेस्क्यू मिशन

by Rakesh Pandey
Jharkhand Landslide Railway Alert
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

Koderma Train Landslide : कोडरमा/धनबाद : झारखंड के कोडरमा ज़िले में मूसलाधार बारिश के कारण बसकटवा-यदुग्राम रेलखंड पर मंगलवार देर रात भूस्खलन हो गया, जिससे रेल यातायात प्रभावित हुआ। गनीमत रही कि रेलवे सुरक्षा बल और तकनीकी टीमों की तत्परता और कुशल प्रबंधन से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सामान्य नियंत्रण कार्यालय, धनबाद से मंगलवार रात 10.40 बजे सूचना मिली कि किमी संख्या 420/02 पर भूस्खलन के कारण डाउन लाइन अवरुद्ध हो गई है।

Koderma Rail Alert : अप लाइन सामान्य, डाउन लाइन पर चला राहत कार्य

सूचना मिलते ही रेल सुरक्षा बल (RPF) के उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार और उनकी टीम, साथ ही गझंडी के सहायक मंडल अभियंता, पथ निरीक्षक, कार्य निरीक्षक, और विद्युत शाखा के वरिष्ठ अभियंता घटनास्थल पर पहुंचे। रात 12.12 से 12.30 बजे तक विद्युत शाखा ने ट्रैक का निरीक्षण कर रेल पथ को सुरक्षित प्रमाणित किया। इसके बाद पहली ट्रेन संख्या 13010 को रात 1 बजे डाउन लाइन से सुरक्षित रूप से पार कराया गया। राहत कार्य सुबह 3 बजे तक पूरा कर लिया गया।

Koderma Rail Service Affected : झारखंड में भारी वर्षा से रेलवे पर असर, समन्वय से बची जान-माल की क्षति

घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगातार भारी वर्षा हो रही थी, जिससे राहत कार्यों में बाधा आई। बावजूद इसके, रेलवे के सभी विभागों ने आपसी समन्वय और दृढ़ संकल्प के साथ रातभर काम किया। रेल प्रशासन ने बताया कि गझंडी के सहायक मंडल अभियंता, पथ निरीक्षक और रेल सुरक्षा बल के उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर लगातार निगरानी रखते हुए राहत कार्यों का मार्गदर्शन करते रहे। इस त्वरित और समर्पित कार्रवाई से एक संभावित ट्रेन दुर्घटना टाल दी गई, जिससे कई यात्रियों की जान बच सकी।

Read Also- Jharkhand Weather Alert : 17 से 19 जून तक भारी बारिश का कहर, रांची समेत 20 जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

Related Articles

Leave a Comment