Home » Kolhan University convocation : कोल्हान विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह की तैयारी तेज, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार होंगे मुख्य अतिथि

Kolhan University convocation : कोल्हान विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह की तैयारी तेज, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार होंगे मुख्य अतिथि

Jharkhand Hindi News : सुरक्षा व्यवस्था रहेगी टाइट, एसपी ने लिया जायजा

by Rakesh Pandey
Kolhan University convocation
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के कोल्हान विश्वविद्यालय का छठा दीक्षांत समारोह 26 नवंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें झारखंड सरकार के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस समारोह में 2021 से 2024 तक के स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। समारोह की तैयारी जोर-शोर से हो रही है। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिले के एसपी अमित रेणु ने टाटा कॉलेज के मैदान में बने हेलीपैड और कोल्हान विश्वविद्यालय के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को उऊचित दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर कोल्हान विश्वविद्यालय के सचिव परशुराम सियाल, एसडीपीओ बहामन टुटी, मेजर सार्जेंट मंशु गोप, सदर थाना प्रभारी तरुण कुमार, मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनोद कुमार और पुलिस बल के जवान मौजूद थे। इस समारोह का उद्देश्य छात्रों को उनके शैक्षिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित करना और उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित करना है।

Read Also- West Singhbhum Murder Case : मझगांव में 55 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, शव नाले में मिला, बाइक को जलाया, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Comment