जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय ने वर्ष 2025 के स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) नामांकन को पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध रूप से सम्पन्न कराने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। विश्वविद्यालय ने पहली बार 10 सदस्यीय निगरानी और निष्पादन समिति का गठन किया है जो पूरी एडमिशन प्रक्रिया की देखरेख करेगी।
समिति का उद्देश्य: पारदर्शी और शिकायत-मुक्त प्रवेश प्रक्रिया
इस समिति का गठन नामांकन प्रक्रिया के दौरान आने वाली शिकायतों को समय रहते सुलझाने और प्रवेश से जुड़े सभी महत्वपूर्ण चरणों की निगरानी के लिए किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि यह पहल छात्र-हित को ध्यान में रखते हुए उठाई गई है, जिससे कॉलेजों और विद्यार्थियों के बीच समन्वय बेहतर हो सके।
समिति की जिम्मेदारियां
- एडमिशन तिथियों की घोषणा से लेकर मेरिट लिस्ट जारी करने तक की जिम्मेदारी समिति की होगी।
- सभी नामांकन शिकायतों का समयबद्ध समाधान किया जाएगा।
- कॉलेज स्तर पर एडमिशन प्रक्रिया की निगरानी और निष्पादन।
यूजी एडमिशन की प्रक्रिया और शेड्यूल
- आवेदन तिथि जल्द घोषित होगी।
- आवेदन केवल चांसलर पोर्टल के माध्यम से लिए जाएंगे।
- मेरिट लिस्ट समिति द्वारा जारी की जाएगी, जिसके आधार पर कॉलेज एडमिशन करेंगे।
- यूजी एडमिशन प्रक्रिया जुलाई तक पूरी की जाएगी।
- कक्षाएं 1 अगस्त से आरंभ होंगी।
पीजी एडमिशन का शेड्यूल
- पीजी में प्रवेश के लिए आवेदन जून या जुलाई में लिए जाएंगे।
- नामांकन प्रक्रिया अगस्त तक पूर्ण होगी।
- कक्षाएं सितंबर से शुरू होंगी।
समिति में शामिल सदस्य : नाम और पद
- डीन, छात्र कल्याण, कोल्हान विश्वविद्यालय – संयोजक
- डीन, मानविकी संकाय, केयू – सदस्य
- डीन, सामाजिक विज्ञान संकाय, केयू – सदस्य
- डीन, विज्ञान संकाय, केयू – सदस्य
- डीन, वाणिज्य संकाय, केयू – सदस्य
- प्रभारी प्राध्यापक, महिला कॉलेज, चाईबासा – सदस्य
- प्रभारी प्राध्यापक, टाटा कॉलेज, चाईबासा – सदस्य
- सीवीसी, केयू – सदस्य
- डॉ. एके रवानी, सहायक प्राध्यापक, वाणिज्य विभाग, को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर – सदस्य
- आईक्यूएसी समन्वयक, केयू – सदस्य सचिव समय पर और पारदर्शी नामांकन
कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि हर साल नामांकन को लेकर छात्र और अभिभावकों में भ्रम की स्थिति बनी रहती थी। इस समिति के गठन से प्रक्रिया पारदर्शी होगी और सभी स्तर पर निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। इससे छात्रों को समय पर दाखिला मिलेगा और कक्षाएं भी निर्धारित।
- डीन छात्र कल्याण, केयू: संयोजक
- डीन, मानविकी संकाय, केयू: सदस्य
- डीन, सामाजिक विज्ञान संकाय, केयू: सदस्य
- डीन, विज्ञान संकाय, केयू: सदस्य
- डीन, वाणिज्य संकाय, केयू: सदस्य
- प्रभारी प्रो., महिला कॉलेज, चाईबासा: सदस्य
- टाटा कॉलेज, चाईबासा के प्रभारी प्रो: सदस्य
- सीवीसी, केयू: सदस्य
- डॉ. एके रवानी, सहा. प्रो., वाणिज्य विभाग, काेअाॅपरेटिव काॅलेज जमशेदपुर: सदस्