जमशेदपुर. KU Phd Entrance Test 2022 Result Declared
झारखंड के चाईबासा स्थित कोल्हन विश्वविद्यालय (KU chaibasa Jharakhand)की ओर से पीएचडी(Phd) प्रवेश परीक्षा 2022 का परिणाम जारी कर दिया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से पीएचडी (Phd) प्रवेश परीक्षा 2022 का आयोजन 3 दिसंबर को किया गया था। लंबे समय से परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं की ओर से परिणाम का इंतजार किया जा रहा था। परीक्षा में सफल रहे विद्यार्थियों को आगामी 9 फरवरी 2024 से 12 फरवरी 2024 के बीच कोल्हन विश्वविद्यालय(KU Chaibasa Jharkhand) के परीक्षा विभाग में बुलाया गया है।
विद्यार्थियों को अपने साथ एप्लीकेशन फॉर्म, KU Phd Entrance Test 2022 का एडमिट कार्ड, स्नातकोत्तर की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और कवर फाइल लाने के लिए कहा गया है। चयनित छात्र-छात्राओं को वाइवा के लिए आमंत्रित किया गया है। ज्ञात हो 2016 के बाद 2023 में प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद अब तक कुल तीन प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन हो चुका है। 2022 में आयोजित प्रवेश परीक्षा एक बार पहले राज भवन के आदेश पर रद्द की जा चुका है।
विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ प्रभात कुमार पाणी ने बताया कि सभी सफल विद्यार्थियों को 12 फरवरी तक उपस्थित होने का मौका दिया गया है। 13 फरवरी के बाद किसी भी अभ्यर्थी के दावे पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।
READ ALSO: