देवघर : राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने अपनी राबड़ी देवी के साथ सोमवार को देवघर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग में एक बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना किया। इस दौरान दोनों ने हाथ जोड़कर बाबा से मंगल कामना की। इस दौरान वे मंदिर में करीब 15 मिनट रूके और परिसर में स्थित सभी मंदिरों का दर्शन किया।
लालू यादव मंदिर परिसर पहुंचते ही सबसे पहले सीधे गर्भ गृह गए और बाबा वैद्यनाथ की पूजा करने के बाद निकले। इस दौरान पूरे मंदिर परिसर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों को सुरक्षा कर्मी अपने घेरा में रखे हुए थे।
वहीं उनके समर्थक भी बड़ी संख्या में पहुंचे हुए थे। कहा जा रहा है कि लालू यादव के किडनी ट्रांसप्लांट के दौरान ही राबड़ी देवी ने मन्नत मांगी थी की लालू यादव स्वस्थ होकर लौटेंगे तो दोनों बाबा का दर्शन करेंगे।
बासुकीनाथ के लिए हुए रवाना:
लालू यादव व उनकी पत्नी देवघर मंदिर में पूजा करने के बाद सीधे बासुकीनाथ धाम के लिए रवाना हो गए। जहां पूजा अर्चना करेंगे। हालांकि यहां से लालू यादव दिल्ली जाएंगे या पटना यह अभी तय नहीं है। प्रशासन की ओर से बताया गया कि बासुकीनाथ धाम से लौटकर देवघर परिसदन आएंगे। उसके बाद आगे का कार्यक्रम तय होगा। हो सकता है आज वह यहां रूकें।
रविवार को ही पहुंच गए थे देवघर
बाबा वैद्यनाथ के दर्शन के लिए लालू यादव व उनकी पत्नी रविवार को दोपहर डेढ़ बजे पटना से फ्लाइट से आएं थे। देवघर एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ था।
READ ALSO : AYODHYA: श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में 5 लाख से अधिक भक्त होंगे शामिल
झारखंड के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, बादल पत्रलेख, पूर्व मंत्री जयप्रकाश नारायण सिंह, पूर्व विधायक भोला यादव, सुरेश पासवान, प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव समेत हजारों समर्थकों ने उनका स्वागत किया था। परिसदन में देर शाम सूबे के अल्पसंख्यक मंत्री हफीजुल हसन ने मुलाकात की थी। इससे पहले पूर्व सांसद फुरकान अंसारी कुछ पल साथ रहे।